पूर्वांचल
सलेमपुर में गरजे राजनाथ सिंह, कांग्रेस को बताया वोटकटवा पार्टी
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ने कहा कि कभी सत्ता में रहने वाली कांग्रेस आज वोट कटवा पार्टी बन गई है। कांग्रेस ने 55 वर्षों तक इस देश पर राज किया। हर बार गरीबी के नाम पर वोट लिया, लेकिन कितना गरीबी दूर किया यह आपसे छिपा नहीं है। सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके बारे में बहुत कुछ कहना नहीं चाहते, लेकिन इतना जरूर कहेंगे कि जब इन्हें लगा कि भाजपा को अकेले नहीं हरा पाएंगे तो एक साथ मिल गए। जो कभी एक-दूसरे के दुश्मन थे आज एक हो गए हैं। उन्हाेंने कहा कि जो लोग यह कह रहे हैं कितने आतंकी मारे गए थे। आज आपने दैनिक जागरण पढ़ा होगा ताे पता चल गया होगा।
गृहमंत्री गुरुवार को सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के रमावती धर्मनाथ कन्या इंटर कालेज पिपरा चौराहा, लार के प्रांगण में भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा के समर्थन में आयोजित जनसभा काे संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि साढ़े चार वर्षों में भारत में जो करिश्मा हुआ है शायद ही किसी देश में हुआ होगा।
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष पहले भारत को काफी कमजोर मानता था। 2014 में अर्थव्यवस्था के मामले में भारत नौंवे स्थान पर था आज छठे आज स्थान पर है। साढ़े चार वर्षों में दुनिया में यदि तेजी से कोई देश आगे बढ़ा है तो वह भारत है। मैंने कभी जनता की आंखों में धूंल झोंककर वोट नहीं मांगा है बल्कि आंखों में आंख डालकर वोट मांगा है।
सख्त कानून बनाएंगे
कहा कि राष्ट्रद्रोहियों के लिए हम ऐसा सख्त कानून बनाएंगे की देश के खिलाफ सोचने वालों का कलेजा कांप उठेगा। कांग्रेस की नाकामियां गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस ने 55 वर्षों तक इस देश में हुकूमत किया। देश में गरीबी कितनी दूर की यह किसी से छिपी नहीं है। 2008 से लेकर 2014 तक कांग्रेस की सरकार थी। उन्होंने ही आवास योजना शुरू की। अपने शासनकाल में उन्होंने 25 लाख आवास दिए। 2014 से लेकर 2018 तक चार वर्षों में हमारी सरकार ने एक करोड़ तीस लाख मकान दिया। यह हमारी कार्य करने की शैली है।
हमने 12 करोड़ गैस कनेक्शन दिए
राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 1947 से लेकर 2014 तक अब कांग्रेस ने साढ़े 12 करोड़ गैस कनेक्शन दिए। हम लोगों ने चार साल में तेरह करोड़ गैस कनेक्शन दिए। शौचालय को हमने 95 फीसद तक पहुंचा दिया। कांग्रेस के शासन काल में प्रतिदिन 6 से 12 किमी सड़क और हमारे शासन काल में प्रतिदिन 32 किमी सड़क बन रही है। नेहरू, राजीव गांधी व अब राहुल गांधी सबने गरीबी हटाओं, देश बचाओं के नाम पर खूब वोट लिए। गरीबी कैसे दूर होती है आंकड़ा हम देते हैं, 2014 में जब भारत का सर्वें करने गए थे। साढ़े बारह करोड़ गरीब थे। 2019 में जब सर्वें किया गया तो यह संख्या घटकर पांच करोड़ पहुंच चुकी थी। हम ऐसे हालात पैदा करेंगे कि अाने वाले समय में देश में एक भी परिवार गरीब नहीं रहेगा।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ने कहा कि कभी सत्ता में रहने वाली कांग्रेस आज वोट कटवा पार्टी बन गई है। कांग्रेस ने 55 वर्षों तक इस देश पर राज किया। हर बार गरीबी के नाम पर वोट लिया, लेकिन कितना गरीबी दूर किया यह आपसे छिपा नहीं है। सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके बारे में बहुत कुछ कहना नहीं चाहते, लेकिन इतना जरूर कहेंगे कि जब इन्हें लगा कि भाजपा को अकेले नहीं हरा पाएंगे तो एक साथ मिल गए। जो कभी एक-दूसरे के दुश्मन थे आज एक हो गए हैं। उन्हाेंने कहा कि जो लोग यह कह रहे हैं कितने आतंकी मारे गए थे। आज आपने दैनिक जागरण पढ़ा होगा ताे पता चल गया होगा।
गृहमंत्री गुरुवार को सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के रमावती धर्मनाथ कन्या इंटर कालेज पिपरा चौराहा, लार के प्रांगण में भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा के समर्थन में आयोजित जनसभा काे संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि साढ़े चार वर्षों में भारत में जो करिश्मा हुआ है शायद ही किसी देश में हुआ होगा
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष पहले भारत को काफी कमजोर मानता था। 2014 में अर्थव्यवस्था के मामले में भारत नौंवे स्थान पर था आज छठे आज स्थान पर है। साढ़े चार वर्षों में दुनिया में यदि तेजी से कोई देश आगे बढ़ा है तो वह भारत है। मैंने कभी जनता की आंखों में धूंल झोंककर वोट नहीं मांगा है बल्कि आंखों में आंख डालकर वोट मांगा है।
सख्त कानून बनाएंगे
कहा कि राष्ट्रद्रोहियों के लिए हम ऐसा सख्त कानून बनाएंगे की देश के खिलाफ सोचने वालों का कलेजा कांप उठेगा। कांग्रेस की नाकामियां गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस ने 55 वर्षों तक इस देश में हुकूमत किया। देश में गरीबी कितनी दूर की यह किसी से छिपी नहीं है। 2008 से लेकर 2014 तक कांग्रेस की सरकार थी। उन्होंने ही आवास योजना शुरू की। अपने शासनकाल में उन्होंने 25 लाख आवास दिए। 2014 से लेकर 2018 तक चार वर्षों में हमारी सरकार ने एक करोड़ तीस लाख मकान दिया। यह हमारी कार्य करने की शैली है।
हमने 12 करोड़ गैस कनेक्शन दिए
राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 1947 से लेकर 2014 तक अब कांग्रेस ने साढ़े 12 करोड़ गैस कनेक्शन दिए। हम लोगों ने चार साल में तेरह करोड़ गैस कनेक्शन दिए। शौचालय को हमने 95 फीसद तक पहुंचा दिया। कांग्रेस के शासन काल में प्रतिदिन 6 से 12 किमी सड़क और हमारे शासन काल में प्रतिदिन 32 किमी सड़क बन रही है। नेहरू, राजीव गांधी व अब राहुल गांधी सबने गरीबी हटाओं, देश बचाओं के नाम पर खूब वोट लिए। गरीबी कैसे दूर होती है आंकड़ा हम देते हैं, 2014 में जब भारत का सर्वें करने गए थे। साढ़े बारह करोड़ गरीब थे। 2019 में जब सर्वें किया गया तो यह संख्या घटकर पांच करोड़ पहुंच चुकी थी। हम ऐसे हालात पैदा करेंगे कि अाने वाले समय में देश में एक भी परिवार गरीब नहीं रहेगा।
featured
बलिया के मुफ़्त स्वास्थ्य कैंप में उमड़ा जनसैलाब, ‘दयाल फाउंडेशन’ को लोगों ने बताया मसीहा!
बलिया के बांसडीह (Bansdih) में शनिवार को राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन (Rajesh Singh Dayal Foundation) की ओर से दो दिवसीय मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। मेडिकल कैंप के पहले दिन ही रिकार्ड तोड़ भीड़ उमड़ पड़ी। बांसडीह इन्टर कालेज (Bansdih Inter College) में लगे कैंप में मरीजों को देखने के लिए लखनऊ (Lucknow) से आयी चिकित्सकों की टीम द्वारा नि:शुल्क दवाइयां भी दी गयी। पहले दिन यहाँ तकरीबन 3500 लोगों का मुफ़्त इलाज किया गया।
स्वास्थ्य शिविर (Medical Camp) में पहुंचे मरीजों को कोई परेशानी न हो इसके लिए एडमिशन कांउटर,चिकित्सक कक्ष,जांच कक्ष से लेकर दवा वितरण कक्ष तक पर वालेंटियर तैनात थे। जो मरीजों का हर सम्भव सहायता के लिए तत्पर थे।शिविर के आयोजक तथा समाजसेवी राजेश सिंह दयाल स्वयं बराबर चक्रमण करते हुए अपनी नज़र रखे हुए थे। वे स्वयं भी मरीजों की सहायता कर रहे थे।
शिविर में ईसीजी (EGC),ब्लड टेस्ट (Blood Test) आदि की भी व्यवस्था थी। चिकित्सकों के परामर्श पर मरीजों का न केवल विभिन्न टेस्ट किया गया बल्कि नि:शुल्क दवा ( Free Medicine)भी वितरित किया गया।
मेडिकल कैंप (Medical Camp) में इलाज कराने पहुंचे मरीजों ने की सराहना
मेडिकल कैंप में इलाज कराने पहुंचे पुष्पा देवी, मोहम्मद शब्बीर,कुमारी रूबी,कुमारी जानकी,राधिका देवी,रमेश राम आदि ने कहा कि
“स्वास्थ्य शिविर से क्षेत्रवासियों को लाभ मिल रहा है। यहां जो सुविधा उपलब्ध है इससे पहले कभी नहीं हुई । चिकित्सकों का उचित परामर्श,टेस्ट तथा नि:शुल्क दवाएं मिल रही है। ऐसा शिविर अगर क्षेत्र में हमेशा लगता रहे तो निश्चित ही लोगों की स्वास्थ्य समस्याओं से निजात मिलने में सहायक होगा। यह कार्य बेहद सराहनीय है और इस तरह के कार्य हमेशा होना चाहिए। यह इलाका पिछड़ा है और इस शिविर से यहां के लोगों को काफी लोगों को इससे फ़ायदा मिल रहा है। दयाल फाउंडेशन यहाँ के लोगों के लिए एक तरह से मसीहा का काम कर रहा है”
स्वास्थ्य शिविर के आयोजक समाजसेवी राजेश सिंह दयाल (Rajesh Singh Dayal) ने कहा कि दूर दराज के क्षेत्रों में आज भी स्वास्थ्य की जरूरत है।आज भी स्वास्थ्य लोगों के लिए समस्या बनी हुई है। ऐसे लोगों को स्वास्थ्य की सुविधा हो जाए इसके लिए हम लोग काम कर रहे हैं। कहा कि इस प्रकार का स्वास्थ्य शिविर हमेशा जारी रहेगा।कहा कि लगातार काम करना है बच्चों की शिक्षा पर,कुपोषण पर कार्य करना है।
उन्होंने कहा कि अभी बहुत काम बाकी है। राजेश सिंह (Rajesh Singh) ने कहा कि अगर यहाँ डॉक्टर मरीजों को चिकित्सक रेफर करते हैं तो उनका इलाज लखनऊ ले जा कर कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 से यह कार्य लगातार जारी है।
देश
बलिया DM ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, बलिया में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर दिए ये निर्देश
बलिया जिलाधिकारी रविंद्र कुमार बांसडीह मैरीटार मार्ग स्थित पिंडहरा गांव में बघौली मौजे में आयोजित होने वाले महिला सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनसभा स्थल, हैलीपेड,सेफ हाउस और रास्ते की मरम्मत और घास फूस एवं झाड़ियों की कटाई एवं साफ-सफाई के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने अपनी टीम लगाकर उपलब्ध भूमि की पैमाइश करवाकर जनसभा स्थल और हैलीपेड के लिए जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित की।
इस कार्यक्रम स्थल के लिए धान की फसल को कटवा लिया गया है और बचे धान की फसल को कटवा लिया जाएगा। इसके बाद जिलाधिकारी ने पास स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस की रंगाई पुताई करवाकर, शौचालय सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश अधिशासी अभियंता को दिए।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल के मंच से 60 मीटर दूर हैलीपेड और जनसभा स्थल से कुछ मीटर की दूरी पर पार्किंग की व्यवस्था करने करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में तेजी लाने और अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए।
इस निरीक्षण के दौरान सीआरओ त्रिभुवन, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा शंकर तिवारी,एसडीएम राजेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
featured
भाजपा नेता राजेश सिंह दयाल ने परेशान हाल बुजर्ग महिला का कराया इलाज, जीता सबका दिल !
सलेमपुर/ बलिया : सलमेपुर लोकसभा के मशहूर समाजसेवी राजेश सिंह दयाल के एक काम ने लोगों का दिल जीत लिया। यूं तो राजेश सिंह लगातार अपने कामों सामाजिक कामों की वजह से चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार जो हुआ उसकी हर जगह सराहना हो रही है।
बता दें कि सलेमपुर के रहने वाले अरुण चौहान की मां काफी बीमार थीं। उन्हें किडनी और लिवर में कुछ समस्या थी। वे अपनी मां को लेकर लखनऊ पीजीआई पहुंचे, लेकिन वहां हॉस्पिटल स्टाफ छुट्टी पर होने के चलते उनकी मां का इलाज नहीं हो पाया।
इसके बाद परेशान अरुण ने राजेश सिंह को फोन दिया। राजेश सिंह दयाल ने तत्परता दिखाते हुए फौरन महिला को पीजीआई लखनऊ में भर्ती करवाया और उनका इलाज करवाया। राजेश सिंह पिंडी में लगे मुफ्त स्वास्थ्य केंद्र में अरुण चौहान से मिले थे। इसी दौरान उन्होंने उनकी मां का इलाज पीजीआई में करवाने का वादा किया था। राजेश सिंह ने जो वादा किया, उसे निभाया भी और महिला का इलाज करवाया।
गौरतलब है कि सलेमपुर लोक सभा में स्वास्थ व्यवस्था बेहद लचर है। जिसको देखते हुए राजेश सिंह की संस्था दयाल फाउंडेशन लागतार इस इलाके में स्वास्थ कैंप आयोजित कर रही है। इस संस्था से अबतक 1 लाख लोग फायदा उठा चुके हैं। ये कैंप सभी के लिए एकदम फ्री लगाया जाता है। अबतक ये कैंप बलिया के बेलथरा रोड, सिकदंरपुर , रेवती, वहीं देवरिया के भाटपार , पिंडी , सलेमपुर में आयोजीत हो चुका है। दयाल फाउंडेशन की तरफ से बताया गया है कि आगामी नवम्बर माह में बांसडीह , नगरा समेत कई इलाकों में कैंप आयोजित किया जाएगा।
-
बलिया1 week ago
बलिया: मां की डांट से नाराज़ होकर किशोरी ने खाया ज़हर, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
-
featured1 day ago
बलिया के चंद्रशेखर : वो प्रधानमंत्री जिसकी सियासत पर हमेशा हावी रही बगावत
-
बलिया6 days ago
बलिया: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, 1 युवक की मौत, 1 की हालत गम्भीर
-
बलिया2 weeks ago
बलिया: मोबाइल चार्ज में लगाते समय करेंट की चपेट में आया अधेड़, मौके पर हुई मौत
-
बलिया1 week ago
बलिया: खेत में सिंचाई के दौरान 2 सगे भाईयों को लगा करंट, एक की मौत
-
बलिया4 days ago
बलिया में अचानक आग का गोला बनी पिकअप गाड़ी, करंट की चपेट में आने से हुआ हादसा
-
बलिया6 days ago
बलिया: JDU को बड़ा झटका, अवलेश सिंह ने सभी पदों से दिया इस्तीफा
-
बलिया3 weeks ago
बलिया पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ जिले में किया फ्लैग मार्च, लोगों को दिया शांति का संदेश