Connect with us

नौकरी

एम्स में निकली कई पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

Published

on

नई दिल्ली: AIIMS Recruitment, एम्स में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, कई पदों पर वैकेंसी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. www.pgimer.edu.in पर आवेदन से पूर्व सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें. एम्स की तरफ से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है, अगर आप भी इस बात की जानकारी लेना चाहते हैं कि किस पोस्ट के लिए वैकेंसी निकली है और क्या है अन्य डिटेल्स तो पढ़ें.

  1. पदों का नाम: अकाउंट ऑफिसर, स्टोर कीपर, स्टेनोग्राफर आदि पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है.
  2. कुल पदों की संख्या: एम्स में निकली वैकेंसी रिक्त पड़े 34 पदों के लिए है.
  3. योग्यता: बता दें कि इन अलग-अलग पदों के लिए योग्यता भी अलग-अलग मांगी गई हैं. अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देख सकते हैं.
  4. उम्र सीमा: आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि पदों के मुताबिक,उम्र सीमा भी अलग-अलग निर्धारित की गई है.
  5. ऐसे करें आवेदन: सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर योग्यता आदि से जुड़ी जानकारी को अच्छी से पढ़ना है. इसके बाद योग्य उम्मीदवार वेबसाइट से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आप प्रिटं आउट लेकर अपने पास रखें.
  6. अंतिम तारीख: अगर आप भी ऊपर बताए गए पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो 26 मार्च 2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
  7. चयन प्रक्रिया: इच्छुक उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.
  8. आवेदन शुल्क: GEN/OBC उम्मीदवारों को 1,000 रुपए व SC/ ST उम्मीदवारों को 500 रुपए और निःशक्तजन वर्ग को किसी भी फीस का भुगतान नहीं करना है.
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नौकरी

चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी और EDII गुजरात के बीच साइन हुआ एमओयू, छात्रों को स्टार्टअप्स में मिलेगी मदद

Published

on

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय और एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया अहमदाबाद , गुजरात राज्य के बीच अहमदाबाद में एम्ओयू पर हस्ताक्षर हुआ है। वहां विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफ़ेसर कल्पलता पांडेय और ईडीआईआई अहमदाबाद के डायरेक्टर प्रो. सुनील शुक्ला की उपस्थिति में नई शिक्षा नीति के तहत विकास पर करार हुआ। चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया की इस महत्वपूर्ण एमओयू से विश्वविद्यालय में नवीन जानकारी छात्रों को उपलब्ध कराया जाएगा और एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया अहमदाबाद उद्यमिता विकास और स्टार्टअप्स निर्माण के विशिष्ट श्रेणी में देश का अग्रणी संस्थान है ।

इस महत्वपूर्ण समझौते के उपरान्त जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के छात्रों को भी भविष्य में इससे काफी लाभ होगा और अपने स्टार्टअप्स को शुरू करने के लिए उचित प्लेटफॉर्म तथा अनुकूल वातावरण प्राप्त होगा। छात्रों को अपने नवाचार को बढ़ाने के लिए सही मार्गदर्शन हेतु संबंधित विषय के विशेषज्ञ द्वारा परामर्शदाता की भी व्यव्यथा कराई जाएगी तथा नवाचार की श्रेणी को किस संस्था से आर्थिक मदद मिल सकती है इसकी भी जानकारी दी जाएगी ।

बलिया विश्वविद्यालय की निदेशक शैक्षणिक एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर पुष्पा मिश्रा , उद्यान विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ लालविजय सिंह और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अमित कुमार सिंह अहमदाबाद में तीन सदस्यीय टीम शिक्षा में विकास पर महत्वपूर्ण 5 दिनों तक आदान प्रदान किया।

Continue Reading

featured

CDS एग्जाम में बलिया की सुप्रिया का जलवा, 12वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया मान

Published

on

बलिया। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने आज कंबाइंड डिफेंस सर्विस (सीडीएस) 2021 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। बलिया की सुप्रिया तिवारी ने 12वीं रैंक हासिल कर प्रदेश के साथ ही बलिया का भी नाम रोशन किया है। परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर जिन अभ्यर्थियों को पहले ही इंडियन मिलट्री एकेडमी देहरादून, नवल एकेडमी एजिमला केरल, एयर फोर्स अकैडमी हैदराबाद में एडमिशन के लिए रिकमेंड किया था। उनके नाम यूपीएससी की जारी मेरिट लिस्ट में शामिल हैं। जिनकी ट्रनिंग अप्रैल में शुरू हो सकती है।

सुप्रिया का सपना होगा साकार-  रिपोर्ट के मुताबिक सुप्रिया तिवारी नगरा के डिहवां चकरा की गाव की रहने वाली हैं। सुप्रिया ने कंबाइंड डिफेंस सर्विस की परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 12वां रैंक हासिल कर जनपद का नाम रोशन कर दिया। पिता सुधीर कुमार तिवारी जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक हैं। मां सरोज तिवारी गृहिणी हैं। सुप्रिया हलधरपुर में डिग्री कॉलेज से स्नातक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद लखनऊ में रह कर सीडीएस परीक्षा की तैयारी कर रहीं थीं। इनका सपना शुरु से ही सेना में अधिकारी बन कर देश सेवा करने का था।

फोटो- प्रतितात्मक

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

बलिया लोक अदालत के लिए कर्मचारियों की आवश्यकता

Published

on

बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया में स्थाई लोक अदालत बलिया का गठन किया गया है। उ. प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के पत्रांक सं. 221/एसएलए-49/2016(पीएस/ए.ओ.) अनुक्रम में जनपद बलिया में स्थापित स्थाई लोक अदालत हेतु निम्न पदों पर सेवा निवृत्त कर्मचारियों की आवश्यकता है। जिनकी उम्र 65 वर्ष से कम हो, वह 15 जनवरी 2022 को 4:00 बजे तक जिला सेवा प्राधिकरण, बलिया के कार्यालय में आवेदन जमा कर सकता है।
पदनाम                                                 मासिक पारिश्रमिक की धनराशि(रूपयों में) 

– अंशुलिपिक        (पद संख्या -1)               जिला न्यायलय अथवा कलेक्ट्रेट के सेवा निवृत्त कर्मचारी, अधिकतम 02 वर्ष के लिए  मानदेय                                                                            रूपए 9000/- प्रतिमाह पर अनुबंधित कार्य कराया जाएगा।
–  पेशकार            (पद संख्या -1)                 जिला न्यायलय अथवा कलेक्ट्रेट के सेवा निवृत्त कर्मचारी, अधिकतम 02 वर्ष के लिए  मानदेय                                                                           रूपए 9000/- प्रतिमाह पर अनुबंधित कार्य कराया जाएगा।
– चपरासी             (पद संख्या -1)                 जिला न्यायलय अथवा कलेक्ट्रेट के सेवा निवृत्त कर्मचारी, अधिकतम 02 वर्ष के लिए  मानदेय                                                                          रूपए 7000/- प्रतिमाह पर अनुबंधित कार्य कराया जाएगा।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!