मनोरंजन

दुबई के अखबार का दावा- होटल के कमरे में बेहोश हुई थीं श्रीदेवी

श्रीदेवी का निधन एक ऐसी सच्चाई है जिसे उनके फैन बड़ी मुश्किल से यकीन कर पा रहे हैं। उन्हें विश्वास नहीं हो पा रहा है कि कुछ घंटे पहले तक हंसती-खिलखिलाती श्रीदेवी को अचानक ऐसा क्या हुआ कि उनकी मौत हो गई। हालांकि दुबई के एक अखबार ने इस पर कुछ जानकारी दी है। दुबई में इंडियन काउंसलेट से मिली खबरों के आधार पर अखबार ने लिखा है कि बीती रात 11 बजे उनकी मौत होटल Emirates Towers के एक कमरे में हुई। रिपोर्ट के मुताबिक श्रीदेवी को बाथरूम में बेहोशी का दौरा पड़ा था। इसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। फॉरेंसिक डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने कहा है कि उनके डेड बॉडी का इंबलेमिंग किया जा रहा है इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को निजी जेट विमान से मुंबई भेजा जाएगा।

संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत नवदीप सिंह सूरी ने कहा है कि दूतावास के अधिकारी स्थानीय प्रशासन से ताल-मेल कर रहे हैं, इसके अलावा वे लोग श्रीदेवी के परिवार से भी संपर्क में हैं ताकि पार्थिव शरीर को जल्द भारत भेजा जा सके। खलीज टाइम्स के मुताबिक UAE सरकार के नियमों के मुताबिक कानूनी और प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद और दुबई के बर पुलिस स्टेशन के सरकारी वकील से परमिशन लेने के बाद ही उनके शरीर को उनके परिवार वालों को सौंपा जाएगा।

इस वक्त दुबई में अस्पताल के बाहर UAE में रहने वाले भारतीयों की भीड़ उमड़ी है। दुबई में रहने वाले भारतीय भी इस खबर को सुनकर स्तब्ध हैं। बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं और अपनी पसंदीदा अभिनेत्री के बारे में जानकारी ले रहे हैं। इधर मुंबई स्थित लोखंडवाला में श्रीदेवी के निवास पर उनके फैन्स का हुजूम उमड़ा है। लोगों को श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के आने का इंतजार है। दुबई से आज देर रात श्रीदेवी का शरीर मुंबई पहुंचने की संभावना है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया: चुनाव की ट्रेनिंग में अनुपस्थित रहे 40 कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बलिया का प्रशासनिक अमला लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। चुनाव को सकुशल…

2 hours ago

बलिया पहुंचे सनातन पांडेय, बीजेपी पर साधा जमकर निशाना

बलिया के चुनावी गलियारों में इन दिनों हलचलें तेज हैं। अलग अलग पार्टियों से चुनावी…

16 hours ago

बलिया की बेटी रिवा को कियारा आडवाणी से मिला अवार्ड

बलिया की बेटी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। जिले की…

17 hours ago

बलिया में दर्दनाक हादसा, बाइक को बचाने के चक्कर में पुलिया से जा टकराई कार, चालक की मौत

बलिया में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सामने आया है…

20 hours ago

बलिया में पारा 40 के पार, प्रशासन ने हीट स्ट्रोक से बचने के लिए जारी की गाइडलाइन

बलिया में इस वक्त सूरज अपना कहर बरपा रहा है। पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा…

1 day ago

नेपाली लड़के ने किया बलिया की किशोरी का अपहरण, 3 माह तक किया शारीरिक शोषण

बलिया के एक गांव से 15 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है।…

2 days ago