बलिया स्पेशल

पुलिस टीम पर हमला- आठ महिलाओं पर केस दर्ज

बलिया- सिकंदरपुर क्षेत्र के सिसोटार गांव में रविवार की शाम जमीन के विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव और लाठी डंडे से हमला करने के मामले में पुलिस ने आठ महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस घटना में एक दरोगा और दो महिला कांस्टेबल घायल हो गईं थीं। घायल दरोगा की तहरीर पर केस दर्ज किया गया।

सिसोटार गांव निवासी उपेंद्र राय और गांव के ही बालेश्वर पासवान, भगवान पासवान, लल्लन पासवान के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष की सहमति के बाद उप जिलाधिकारी के निर्देश पर विवादित जमीन की पैमाइश राजस्व विभाग व चकबंदी विभाग की टीम ने की थी और रिपोर्ट उप जिलाधिकारी को दी थी।

उप जिलाधिकारी के निर्देश पर उपेंद्र राय द्वारा विगत 15 दिनों पहले से बाउंड्री का काम शुरू किया गया। इसमें तीन तरफ से बाउंड्री होने के बाद जब आगे की बाउंड्री शुरू हुई तो दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद उपेंद्र राय द्वारा इसकी सूचना उप जिलाधिकारी व पुलिस को दी गई।

सूचना पर पहुंचे दरोगा लाल साहब गौतम, महिला कांस्टेबल पल्लवी गुप्ता व प्रतीक्षा ने विरोध कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान एक पक्ष की महिलाओं ने महिला कांस्टेबल का बाल पकड़ कर जमीन पर पटक दिया। जब दरोगा ने छुड़ाने का प्रयास किया तो उसे पथराव और लाठी डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

घटना देख अन्य पुलिसकर्मी बचाने के लिए दौड़े तो उनके ऊपर ईट-पत्थर व लाठी-डंडा चलाना शुरू कर दिया। इसमें दरोगा लाल साहब गौतम, महिला कांस्टेबल पल्लवी गुप्ता व प्रतीक्षा घायल हो गए।

पुलिसकर्मी वहां से किसी तरह जान बचाकर भागे। उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव, सीओ पवन कुमार मौके पर पहुंच मोर्चा खोला और घायल दरोगा व महिला कांस्टेबलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में इलाज कराया। इस मामले में पुलिस ने घायल दारोगा के तहरीर पर आठ महिलाओं के विरुद्घ मुकदमा पंजीकृत किया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

नेपाली लड़के ने किया बलिया की किशोरी का अपहरण, 3 माह तक किया शारीरिक शोषण

बलिया के एक गांव से 15 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है।…

15 hours ago

बलिया में नगर पालिका चेयरमैन समेत 13 लोगों पर FIR दर्ज, ये है मामला

बलिया जिले के छितौनी गांव में नगर पालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल सहित 13 लोगों…

2 days ago

भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने जहुराबाद विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारीयों के साथ की बैठक

भारतीय जनता पार्टी बलिया लोकसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित प्रत्याशी नीरज शेखर  की उपस्थिति में…

3 days ago

बलिया निवासी रिटायर्ड जवान ने बीटेक छात्र को मारी गोली, हुई मौत, हत्या के आरोपी पिता ,पुत्री गिरफ्तार

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में दिल दहला देने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां…

3 days ago

बलिया सपा के युवा नेता ने जॉइन की बीजेपी, भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर की मौजूदगी में ली सदस्यता

बलिया समाजवादी पार्टी के युवा नेता प्रिंस सिंह ने शनिवार को बीजेपी सदस्यता ग्रहण की।…

4 days ago

बलिया में पराली जलाने की घटनाओं को लेकर प्रशासन सख्त, वसूला जाएगा जुर्माना

बलिया में आए दिन आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है। इन घटनाओं में आर्थिक…

4 days ago