नई दिल्ली: लंबे समय से बीमार चल रहे लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का आज निधन हो गया है। वह किडनी की बीमारी के चलते कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन सोमवार सुबह 8:15 बजे अस्पताल में अंतिम सांस ली। बता दें कि 89 वर्षीय चटर्जी 2004 से 2009 तक लोकसभा अध्यक्ष रहे हैं।
लोकसभा के पूर्व सांसद को बीते जून महीने में भी आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा था। जहां सर्जरी कराने का फैसला लिया गया था। हालांकि, उनके परिवार के सदस्यों ने यह खुलासा नहीं किया था कि वे किस बीमारी से ग्रस्त हैं।
खबर के मुताबिक, किडनी संबंधी परेशानी होने के बाद सोमनाथ चटर्जी को 10 अगस्त को अस्पमताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। उन्होंने सोमवार सुबह 8:15 बजे अस्पताल में अंतिम सांस ली।
तबीयत बिगड़ने पर चटर्जी को इससे पहले भी 28 जून को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबीयत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद उनकी तबीयत 10 अगस्तर को अचानक फिर बिगड़ी तो उन्हें दोबारा अस्पाताल में भर्ती कराया गया। जहां उनहोंने अंतिम सांस् ली।
बलिया का प्रशासनिक अमला लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। चुनाव को सकुशल…
बलिया के चुनावी गलियारों में इन दिनों हलचलें तेज हैं। अलग अलग पार्टियों से चुनावी…
बलिया की बेटी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। जिले की…
बलिया में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सामने आया है…
बलिया में इस वक्त सूरज अपना कहर बरपा रहा है। पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा…
बलिया के एक गांव से 15 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है।…