मनोरंजन

भोजपुरी एक्ट्रेस से GST जोड़कर मांगा दहेज, वायरल हुआ Video

मुंबई. होली के इस सीजन में भोजपुरी स्टार निरहुआ यानी दिनेश यादव अपनी ऑनस्क्रीन वाइफ आम्रपली दुबे से दहेज मांग रहे हैं। दरअसल निरहुआ का नए भोजपुरी गाने का वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। गाने के बोल है 10 लाख मांगे दहेजवा, GST जोड़के। वीडियो को 19 लाख लोगों ने यू ट्यूब पर देखा है।

दहेज के खिलाफ है गाना 
निरहुआ का ये गाना दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ हौ। इस गाने में लड़के का पिता शादी के लिए लड़की के पिता से  10 लाख रुपये दहेज का मांगता है, वो भी जीएसटी लगा कर। इसके बाद जब लड़की का पिता इसके बारे में अपनी बेटी को बताता है तो बेटी लड़के शिकायत करती है। इस गानों को खुद निरुहआ और प्रियंका सिंह ने गाया है। वहीं गाने के बोल लिखे हैं प्यारे लाल यादव ने।

रिलीज होने वाली फिल्म महाबली 
दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ अगली फिल्म ‘वीर योद्धा महाबली’ में नजर आएंगे। फिल्म का फर्स्ट लुक लॉन्च हो गया है। इस लुक में निरहुआ खतरनाक योद्धा के अंदाज में दिख रहे हैं।  दिलचस्प यह है कि फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज होगी. इसे हिंदी, भोजपुरी, बंगाली, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा। ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर एकाउंट ट किया- वीर योद्धा महाबली का फर्स्ट लुक। दिनेश लाल यादव (निरहुआ)। निर्देशक हैं इकबाल बख्श….प्रोड्यूसर हैं एम. रमेश व्यास.”

हिट हैं आम्रपाली दुबे के साथ जोड़ी
निरहुआ को भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार के तौर पर भी पहचाना जाता है। यही नहीं, उनकी फिल्में यूट्यूब पर भी काफी वायरल होती है। आम्रपाली दुबे के साथ तो उनकी जोड़ी सुपरहिट रही है। वैसे उनकी फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ का भी फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है और इसमें जबरदस्त लोकेशंस और एक्शन हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया सपा के युवा नेता ने जॉइन की बीजेपी, भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर की मौजूदगी में ली सदस्यता

बलिया समाजवादी पार्टी के युवा नेता प्रिंस सिंह ने शनिवार को बीजेपी सदस्यता ग्रहण की।…

2 hours ago

बलिया में पराली जलाने की घटनाओं को लेकर प्रशासन सख्त, वसूला जाएगा जुर्माना

बलिया में आए दिन आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है। इन घटनाओं में आर्थिक…

6 hours ago

समाजवादी पार्टी से टिकट मिलने के बाद बलिया पहुंचे सनातन पाण्डेय, उमड़ा हुजूम!

लोकसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं और सभी पार्टियां प्रचार में जुटी हुई हैं। अलग…

6 hours ago

बलिया: गर्मी के बढ़ते कहर के बीच जिला अस्पताल में बढ़ाई गई सुविधाएं, 10 बेड का AC वार्ड भी बनकर तैयार

बलिया में भीषण गर्मी और हीट वेव से हालत काफी ज्यादा खराब है। गर्मी के…

8 hours ago

सलेमपुर लोकसभा: बसपा का वॉकओवर, सपा की मुश्किलें!

लोकसभा चुनाव चुनाव के लिए रवींद्र कुशवाहा को इस बार भी बीजेपी ने सलेमपुर सीट…

1 day ago

बलिया के बांसडीह में रिहायशी बस्ती में लगी आग, जलकर खाक हुई सवा सौ झोपड़ियां

बलिया के बांसडीह में आगजनी की गंभीर घटना सामने आई है। यहां खेवसर गांव के…

1 day ago