देश

श्रीदेवी का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट के लिए रवाना, इंतजार में फैन्स

श्रीदेवी के पार्थिव शरीर का भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है। फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद अब सरकारी वकील ने भी क्लियरेंस दे दिया है। जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि आज देर शाम तक या रात तक श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई लाया जाएगा। बोनी कपूर के लिए राहत भी खबर यह है कि उनपर लटक रही संदेह की सुई अब हट गई है। सरकारी वकील की दलीलों के बाद बोनी कपूर को क्लीन चिट दे दी गई है। अब श्रीदेवी की मौत में कोई संदेह नहीं रह गया है। जांच के बाद उनकी मौत से जुड़े सारे सवाल खत्म हो चुके हैं।

सरकारी वकील की मंजूरी के बाद दुबई पुलिस ने भारतीय कन्सुलेट को एनओसी दे दी है। सारी जांच पूरी होने के बाद दुबई पुलिस ने श्रीदेवी का शव परिजनों को सौंप दिया है। अब श्रीदेवी के पार्थिव शरीर पर लेप लगाया जाएगा। इस काम में भी कम से कम 1.30 घंटे का समय लगेगा।

इसके अलावा ये भी खबर  आ रही है कि श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के साथ बोनी कपूर और बाकी कपूरी फैमिल के लोग भी भारत आएंगे।

आपको बता दें कि इससे पहले  अटोप्सी  (बिसरा) रिपोर्ट के बाद दुबई फॉरेंसिक टीम और पुलिस ने सारे रिपोर्ट्स सरकारी वकील को सौंप दिये थे। अटोप्सी रिपोर्ट आने के बाद श्रीदेवी की मौत पर कई सवाल उठ रहे थे।  इसी बीच पहली बार दुबई पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने सामने आकर बयान दिया।  है। उन्होंने कई चौंकाने वाली बातें की हैं। इस बीच ये भी खबर आई है कि श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को दोपहर 3.30 बजे तक मुंबई के लिए रवाना कर दिया जाएगा।

अब सरकारी वकील सारी कानूनी प्रक्रियाओं के बाद कपूर फैमिली को पेपर सौंपेंगे। उसके बाद शवलेपन किया जाएगा। इस काम में भी कम से कम 1.30 घंटे का समय लगेगा। इस लिए ऐसी उम्मीद की जा रही है कि श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचते-पहुंचते शाम हो जाए।

लाइव अपडेट्स 

5.30 अनिल कपूर के घर पहुंचीं अभिनेत्री कटरीना कैफ

5.00 इतने दिनों बाद भी यकीन नहीं होता कि श्रीदेवी हमारे बीच नहीं रहीं: राज बब्बर

4.42 लेपन के बाद एयरपोर्ट ले जाया जा रहा है श्रीदेवी का पार्थिव शरीर। एयरपोर्ट तक पहुंचने में लगेगा 40 मिनट का वक्त

4.17 आज रात 10.30 बजे मुंबई पहुंचेगा श्रीदेवी का शव। कल एक बजे होगा अंतिम संस्कार।

3.45 सारी जांच के बाद श्रीदेवी की मौत में कोई संदेह नहीं। बोनी कपूर को मिली क्लीन चिट।

3.08  दुबई पुलिस ने भारतीय वाणिज्य दूतावास एवं परिवार को लेप लगाने के लिए श्रीदेवी का पार्थिव शरीर सौंपने का पत्र दिया।

2.46 श्रीदेवी के साथ प्राइवेट जेट में बोनी कपूर भी मौजूद रहेंगे।

2.45 श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को प्राइवेट जेट से लाया जाएगा।

2.40 अब श्रीदेवी के पार्थिव शरीर पर लेप लगाया जाएगा।  इस काम में 1.30 घंटे का समय लगेगा।

2.35 सरकारी वकील के क्लियरेंस के बाद दुबई पुलिस ने भारतीय कन्सुलेट को शव लाने की चिटठी या एनओसी सौंपी।

2.30 सरकारी वकील ने बोनी कपूर को क्लियरेंस दिया

1.00 PM: बोनी कपूर के बेटे अर्जून कपूर दुबई रवाना।  

12.15 PM: खबर है कि आज दोपहर 3 से 3.30  बजे तक दुबई से श्रीदेवी का पार्थिव शरीर रवाना हो सकता है। बोनी कपूर और उनके छोटे भाई संजय कपूर इस समय दुबई में ही हैं और शव को भारत लाने की कार्रवाई पूरी कर रहे हैं। वहीं दुबई पुलिस मोहित मारवाह के परिवार और होटल के स्टाफ से पूछताछ कर रही है। आपको है कि मारवाह और कपूर परिवार रिश्तेदार हैं। दुबई पुलिस ने बोनी कपूर से कहा है कि वह मामले की जांच कर रहे सरकारी वकील से अनुमति मिलने के बाद ही देश छोड़कर जा सकते हैं।

12.00 PM;  दुबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बताया गया है कि मामले की जांच ‘दुबई लोक अभियोजक’ यानि दुबई के सरकारी वकील के हवाले कर दिया गया है। दुबई पुलिस अब इस तरह के मामलों में अपनाई जाने वाली नियमित कानूनी प्रक्रिया के तहत श्रीदेवी के पति बोनी कपूर का दोबारा बयान भी ले सकती है।

11.50 AM: वरिष्ठ अभिनेत्री वहीदा रहमान श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के लिए अनिल कपूर के मुंबई स्थित घर पहुंचीं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया सपा के युवा नेता ने जॉइन की बीजेपी, भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर की मौजूदगी में ली सदस्यता

बलिया समाजवादी पार्टी के युवा नेता प्रिंस सिंह ने शनिवार को बीजेपी सदस्यता ग्रहण की।…

15 hours ago

बलिया में पराली जलाने की घटनाओं को लेकर प्रशासन सख्त, वसूला जाएगा जुर्माना

बलिया में आए दिन आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है। इन घटनाओं में आर्थिक…

18 hours ago

समाजवादी पार्टी से टिकट मिलने के बाद बलिया पहुंचे सनातन पाण्डेय, उमड़ा हुजूम!

लोकसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं और सभी पार्टियां प्रचार में जुटी हुई हैं। अलग…

19 hours ago

बलिया: गर्मी के बढ़ते कहर के बीच जिला अस्पताल में बढ़ाई गई सुविधाएं, 10 बेड का AC वार्ड भी बनकर तैयार

बलिया में भीषण गर्मी और हीट वेव से हालत काफी ज्यादा खराब है। गर्मी के…

20 hours ago

सलेमपुर लोकसभा: बसपा का वॉकओवर, सपा की मुश्किलें!

लोकसभा चुनाव चुनाव के लिए रवींद्र कुशवाहा को इस बार भी बीजेपी ने सलेमपुर सीट…

2 days ago

बलिया के बांसडीह में रिहायशी बस्ती में लगी आग, जलकर खाक हुई सवा सौ झोपड़ियां

बलिया के बांसडीह में आगजनी की गंभीर घटना सामने आई है। यहां खेवसर गांव के…

2 days ago