बलिया। जनपद की सिकन्दरपुर पुलिस ने तीन सप्ताह पूर्व सामूहिक दुराचार के मामले में चार आरोपियों को शुक्रवार यूनियन बैंक के समीप से धर दबोचा। जिन्हें संंबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय भेज दिया।
सिकन्दरपुर एसएचओ श्रीराम सिंह की माने तो उन्हें मुखबीर से सूचना मिली कि विगत एक दिसम्बर को सिवानकलां में नाबालिंग संग सामुहिक दुराचार के मामलें में आरोपित चार युवक युनियन बैंक के समीप खड़े है। जो कहीं भागने की फिराक में है।
सूचना मिलते ही उन्होंने हमराहियों के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचे। जहां पुलिस को देखकर चारों युवक भागने लगे। जिन्हें सिपाहियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत चारों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विदित हो कि थाना क्षेत्र के सिवनकलां गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दिए गए तहरीर में आरोप लगाया था कि गांव के चार युवकों ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ जबरिया दुराचार किया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने उक्त लड़की का मेडिकल कराया था। मेडिकल में दुराचार की पुष्टि के बाद से ही पुलिस आरोपियों को सक्रियता से ढूढने में जुट गयी। इसी दौरान आरोपियों की मिलने की जानकारी होते ही पुलिस ने फौरन हरकत में आते हुए। चोरों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
बलिया के चुनावी गलियारों में इन दिनों हलचलें तेज हैं। अलग अलग पार्टियों से चुनावी…
बलिया की बेटी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। जिले की…
बलिया में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सामने आया है…
बलिया में इस वक्त सूरज अपना कहर बरपा रहा है। पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा…
बलिया के एक गांव से 15 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है।…
बलिया जिले के छितौनी गांव में नगर पालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल सहित 13 लोगों…