Connect with us

बलिया

17.13 करोड़ से सुधरेंगी बलिया की 12 सड़कें

Published

on

बलिया जिले के अधूरे पड़े 12 मार्गों को 17.13 करोड़ रुपए से सुधारा जाएगा। इन सड़कों के निर्माण के लिए साल 2021 में करीब 35 करोड़ रुपए स्वीकृत किए थे। लेकिन राशि की कमी होने से मार्गों का निर्माण अधूरा रह गया। अब शासन ने 17 करोड़ की राशि जारी की है। जिसके बाद यह सड़कें जल्द ही बनकर तैयार होंगी।

यह सड़कें रसड़ा, फेफना और बेल्थरारोड विधानसभा की हैं। इन मार्गों के जर्जर होने से स्थानीय लोगों को काफी ज्यादा परेशानी होती थी। जिसके बाद शासन ने मार्गों का निर्माण करने की तैयारी की थी। निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्लूडी के प्रांतीय खंड को दी गई थी। अब सड़कों के निर्माण के लिए राशि जारी हो गई है। जिसके तहत 2.26 करोड़ बढ़या-अटकही-गहोड़वारा मार्ग 1.13 करोड़, 4.10 करोड़ मिशन स्कूल मरवटिया मार्ग 2.05 करोड़, 2.22 करोड़ खड़सरा-कल्याण डेरा-चवरी मार्ग 1.11 करोड़, 2.87 करोड़ मेउली-जगदरा-धड़सरा-एकभिटिया मार्ग 1.43 करोड़ की राशि जारी की गई है।

इसी तरह 4.06 करोड़ सिधागरघाट पकवाइनार-सिलहटा मार्ग 2.03 करोड़, 2.97 करोड़-पतनर-भिठौरा तरछापार-किर्तुपुर मार्ग-1.48 करोड़, 3.27 करोड़ अखोपपुरा-पतनारी-अखोप मार्ग 163.64 करोड़, 2.06 करोड़ धड़सरा-गौरनिया-जगदरा-पूर रजवाहा मार्ग 1.03 करोड़, 2.22 करोड़ डूहा-जंगली बाबा के कुटी-कठौड़ा मार्ग 1.11 करोड़,  2.95 करोड़ हडसड़ तिवारीपुर-मुइया तिनवारीपुर मार्ग-1.47 करोड़, 2.74 करोड़ सीयर चरौवा-फरसाटार-पलिया कुरुमपुर मार्ग 1.37 करोड़, 2.49 करोड़ चंद्रवारक तियरा-लुट्टूपुर-तुर्कहा मार्ग 1.24 करोड़ रुपए की राशि दी गई है।

बता दें कि कई सड़कें ऐसे हैं जिनका निर्माण अभी तक नहीं हो पाया है। छितौना कैंप से मालीपुर, जमुआव, कैथी, तिरनई, बोल्डी होते हुए सिकंदरपुर-उभांव मार्ग का लेपन कार्य 6 साल बाद भी अधूरा है। सपा की सरकार में विधायक गोरख पासवान के सहयोग से मार्ग 2016 में पंप कैनाल से सटे 10 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए 447.96 लाख रुपए की स्वीकृति मिली थी।

इन 6 सालों में इस सड़क का निर्माण नहीं हो पाया। इन छह वर्षों में इस सड़क पर 245.79 रुपये अवमुक्त किए गए। वित्तीय वर्ष 21-22 में 14.14 लाख रुपये आवंटित किए गए। लेकिन सड़क बदहाल हालत में पड़ी है। यह सड़क छितौना से कैथी तक लगभग दो किमी 2016 में बन कर तैयार हो गई। उसके बाद कैथी से जमुआव तक दो किमी सड़क 2021 में तैयार हुई। एक किमी सड़क पर बोल्डर डाल कर छोड़ दिया। जिसके कारण ग्रामीणों को काफी ज्यादा परेशानी होती थी। ऐसे में ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की मांग की है।

बलिया

बलिया के CRPF जवान का इलाज के दौरान निधन, लोगों ने नम आंखों के साथ दी अंतिम विदाई

Published

on

बलिया जिले के खेजूरी थाना क्षेत्र के ग्राम भुड़ाडीह निवासी सीआरपीएफ जवान का शव तिरंगे में लिपटा हुआ गृह ग्राम पहुंचा। जवान को तिरंगे में लिपटा देख लोगों की आंखें नम हो गई। सम्मान के साथ जवान के शव को सुपुर्द ए खाक किया गया। इस दौरान परिजनों और रिश्तेदारों के साथ ही आसपास के लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि खेजुरी थाना क्षेत्र के गांव भूड़ाडीह निवासी सीआरपीएफ के जवान अख्तर हुसैन खान (58) 1985 में सेना में भर्ती हुए थे। वे वर्तमान में सीआरपीएफ में एसआई के पद पर रांची में तैनात थे। कुछ दिनों पहले ड्यूटी के दौरान उनकी तबियत खराब हो गई, उन्हें मुंबई के टाटा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

सीआरपीएफ की 95 बटालियन वाराणसी के सहायक कमांडेंट हनुमान सिंह और इंस्पेक्टर दिनेश सिंह यादव के नेतृत्व में जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो घर में चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। यह माहौल देख मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। जवान की अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।

Continue Reading

बलिया

बलिया: राज्यमंत्री दानिश आजाद को भाजपा ने बनाया स्टार प्रचारक

Published

on

लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ गई है। भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य राजनैतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। राजनैतिक दलों की ओर से स्टार प्रचारकों की नियुक्ति कर प्रचार अभियान को तेज किया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा की ओर से स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी हो गई।

इस सूची में यूपी में प्रचार के लिए पार्टी से जुड़े 40 स्टार प्रचारकों के नाम हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी के अलावा अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दनिश आजाद अंसारी का भी नाम शामिल है। दानिश आजाद को स्टार प्रचारक बनाए जाने पर उनके समर्थकों ने खुशी जाहिर की है।

दानिश 2 बार भाजपा की सरकार में मंत्री बनाए गए हैं। उनकी मुस्लिम समाज में अच्छी पकड़ है। मुस्लिम वोटों को भाजपा के पक्ष में करने के लिए दानिश को स्टार प्रचारक बनाया गया है। बता दें कि मुख्तार अब्बास नकवी के अलावा वह प्रमुख मुस्लिम चेहरे के तौर पर शामिल हैं। दानिश आजाद का कहना है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में विकास को जी गति मिली है वह पिछले 70 सालों में नहीं मिली। सबका साथ और सबका विकास के तर्ज पर समाज के हर वर्ग के लोगों का विकास हो रहा है। मुस्लिम समाज के लोग अब किसे के बहकावे में नहीं आने वाले हैं। उन्हें पता चल गया है कि उनका अच्छा हितैषी कौन है। यह पार्टी की ओर से नई जिम्मेदारी दिए जाने के बाद काफी उत्साहित भी हैं।

Continue Reading

बलिया

बलिया: लोकसभा प्रत्याशी कैप्टन वैभव सिंह पर हुआ जानलेवा हमला

Published

on

बलिया के फेफना थाना अंतर्गत बंधैता गाँव में भारतीय जननायक पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं बलिया लोकसभा सीट से प्रत्याशी कैप्टन वैभव सिंह पर हमले की घटना सामने आई थी। घटना जनसम्पर्क पर जाते समय हुई थी। इस घटना के बाद कैप्टन वैभव सिंह ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उनके ऊपर जान से मरने की नीयत से पत्थरबाजी करते हुए हमला किया गया है। पत्रकार वार्ता के दौरान कैप्टन वैभव सिंह ने बताया कि भारतीय जननायक पार्टी उन्हें बलिया लोकसभा का प्रत्याशी घोषित किया है। वे 25 मार्च को अपने पैतृक गांव से दोपहर के लगभग ढाई बजे बंधैता गांव में जनसम्पर्क के लिए अपनी गाड़ी से कुछ साथियों के साथ जा रहे थे।

इस बीच कुछ असामाजिक तत्व नारेबाजी करते हुए मेरे वाहन पर पत्थर बाजी कर दिया। जिससे मेरी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। उन्होंने फेफना थाना में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाते हुए सुरक्षा की मांग की है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!