बलिया

बलिया में बनेंगी 18 उपकृषि मंडी, किसानों को मिलेगा दोहरा लाभ

बलिया के 18 स्थानों पर नई उपकृषि उत्पादन मंडी बनाई जाएंगी। इसके लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। इसके तहत आठ उपमंडियां बलिया, छह रसड़ा, तीन बेल्थरारोड और एक उपकृषिमंडी चितबड़ागांव परिक्षेत्र के अंतर्गत बनाई जाएंगी।

उपमंडी बनने से किसानों को काफी ज्यादा लाभ मिलेगा। जिले में चार मंडिया बलिया, बेल्थरारोड, रसड़ा, चितबड़ागांव में संचालित हैं। लेकिन इन मंडियों में दबाव ज्यादा है। इसलिए नई उपमंडियां बनाई जाएंगी। जिससे स्थानीय स्तर पर भी एक बाजार भी तैयार होगा।

मंडियों के निर्माण के संबंध में बीते 16 दिसंबर को शासन के कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार अनुभाग ने अधिसूचना कर घोषणा की है। शासन ने पूर्व में मंडी सचिव बलिया से इस संबंध में विवरण मांगा था। जिसके बाद मंडी सचिव ने बीते अक्तूबर माह में इस संबंध में पत्र लिखा था। जिस पर कैबिनेट की मुहर के बाद शासन ने जिले में 18 नए स्थानों को उप कृषि मंडी के तौर पर विकसित करने की मंजूरी दे दी है।

बलिया में 8 उपमंडिया बनाई जाएंगी। जिसमें मंडी परिक्षेत्र के जगदीशपुर, गड़वार, सुल्तानपुर, हथौज, रामपुर, बिसौली, सोनवानी और रामपुर टिटिही (बसरिकापुर) स्थान शामिल है। इसके अलावा रसड़ा में 6 उपमंडियों के लिए कृषि मंडी परिक्षेत्र के मुड़ेरा, बर्रेबोझ, सरायभारती, इंदरपुर, पहसा मोहिउद्दीनपुर, पहदेवाजीत को शामिल किया गया है। जबकि बेल्थरारोड कृषि मंडी परिक्षेत्र में बहुताचक, एकईल, ईसारपीथापट्टी और चितबड़ागांव मंडी समिति परिक्षेत्र में चौरा कथरिया गांव में उप कृषि उत्पादन मंडी बनाई जाएगी।

कृषि उत्पादन मंडी समिति तीखमपुर के सचिव अजय प्रताप सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा तीनों कृषि कानूनों को रद्द किए जाने के बाद सरकार ने प्रदेश भर में फिर से मंडी शुल्क लागू कर दिया है। अब मंडी समिति परिसर के बाहर कारोबार करने वाले व्यापारियों को भी पहले की तरह डेढ़ फीसदी शुल्क देना होगा। इसमें एक प्रतिशत मंडी शुल्क और आधा प्रतिशत विकास सेस होगा। यह व्यवस्था अस्तित्व में आने वाली 18 उप मंडियों पर भी लागू होगा।

उन्होंने बताया कि उपमंडियों को पीपीई माडल पर संचालित किया जाएगा। यानि कि जो शुल्क से आय होगी, उसमें 75 फीसद मंडी समिति को और 25 प्रतिशत संबधित ग्राम प्रधान अथवा जिसकी भूमि पर उप मंडी बनेगी, उसको दिया जाएगा। सरकार उप मंडियों को बना कर संचालित करेगी। केवल मेंटनेंस की जिम्मेदारी संबधित की होगी। जिले में उप कृषि मंडियों को बनाने के लिए अक्तूबर माह में शासन को पत्र लिखा गया था। जिस पर कारवाई करते हुए शासन ने 18 उपकृषि मंडियों को बनाने की मंजूरी दी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया में चुनाव की ट्रेनिंग में अनुपस्थित रहे 40 कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बलिया का प्रशासनिक अमला लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। चुनाव को सकुशल…

3 hours ago

बलिया पहुंचे सनातन पांडेय, बीजेपी पर साधा जमकर निशाना

बलिया के चुनावी गलियारों में इन दिनों हलचलें तेज हैं। अलग अलग पार्टियों से चुनावी…

17 hours ago

बलिया की बेटी रिवा को कियारा आडवाणी से मिला अवार्ड

बलिया की बेटी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। जिले की…

18 hours ago

बलिया में दर्दनाक हादसा, बाइक को बचाने के चक्कर में पुलिया से जा टकराई कार, चालक की मौत

बलिया में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सामने आया है…

21 hours ago

बलिया में पारा 40 के पार, प्रशासन ने हीट स्ट्रोक से बचने के लिए जारी की गाइडलाइन

बलिया में इस वक्त सूरज अपना कहर बरपा रहा है। पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा…

1 day ago

नेपाली लड़के ने किया बलिया की किशोरी का अपहरण, 3 माह तक किया शारीरिक शोषण

बलिया के एक गांव से 15 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है।…

2 days ago