बलिया डेस्क : बलिया की पहली महिला जिलाधिकारी IAS अदिति सिंह ने आखिरकार आठ दिन बाद जिले की कमान संभाल ली। अदिति सिंह शनिवार को बलिया पहुची और कार्यभार ग्रहण कर लिया।
पिछले 12 फरवरी को बलिया डीएम श्री हरी प्रताप शाही का तबादला कर जिले की कमान अदिति सिंह को दी गई थी लेकिन एक हफ्ते तक चार्ज नहीं सँभालने को लेकर कई तरह की चर्चा थी, वहीँ तमाम चर्चाओं पर विराम लगाते हुए आखिरकार अदिति सिंह ने चार्ज ले लिया है।
वहीँ नई डीएम अदिति सिंह कार्यभार ग्रहण के दौरान स्वागत के लिए पहले से ही कलेक्ट्रेट में तैनात अधिकारी व कर्मचारी मुस्तैद दिखे। अदिति सिंह का जिले में आगमन करीब चार बजे हुआ, वे पहले अपने आवास पहुंची। उसके बाद पांच ट्रेजरी पहुंची, जहां उन्हें गॉड आफ आनर की सलामी दी गई। उसके बाद उन्होंने जिला कोषागार में कार्यभार ग्रहण किया।
जिलाधिकारी के स्वागत के लिए मुख्य विकास अधिकारी विपिन जैन, वरिष्ठ कोषाधिकारी ममता सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीएम के आगमन को लेकर सुबह से शाम तक प्रशासन पूरी तरह से उनके आगमन को लेकर गंभीर दिखा। वहीं जिला कोषागर में सुबह से ही साफ सफाई होती रही।
जैसे नवागत जिलाधिकारी अदिति सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया और जिला कोषागार से वापस निकली अधिकारियों ने राहत की सांस ली। गौरतलब हो कि बलिया में पहली बार महिला जिलाधिकारी के रूप में अदिति सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया है।
लोकसभा चुनाव चुनाव के लिए रवींद्र कुशवाहा को इस बार भी बीजेपी ने सलेमपुर सीट…
बलिया के बांसडीह में आगजनी की गंभीर घटना सामने आई है। यहां खेवसर गांव के…
बलिया के चितबड़ागांव के जमुनाराम मेमोरियल स्कूल में विभिन्न तरह के आयोजन होते रहते हैं।…
संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) के दूसरे सत्र का परिणाम आ चुका है। इन परिणामों में…
बलिया के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र में शादी की रस्मों के दौरान युवक के ऊपर…
बलिया के जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बसंतपुर में प्रशासनिक भवन के पीछे आग लगने का मामला…