Connect with us

बलिया

बेल्थरा रोड में अमृत महोत्सव की धूम, 51 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली यात्रा

Published

on

बेल्थरा रोड : आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में बेल्थरा रोड में  नगर पंचायत दिनेश कुमार गुप्ताऔर सांसद रविंद्र कुशवाहा की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में 51 मीटर का तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहा। बता दें कि शुक्रवार शाम 4.30 बजे बेल्थरा रोड स्टेशन चौराहे से सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा और चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आग़ाज हुआ। तिरंगा यात्रा में उभांव एसएचओ अविनाश कुमार सिंह तिरंगा झंडा लेकर सबसे आगे चल रहे थे। उनके पीछे सांसद व नगर पंचायत अध्यक्ष तिरंगा लिए चल रहे थे।

इस दौरान भारत माता की जय के उद्घोष से नगर गुंजायमान हो उठा। तिरंगा यात्रा में शामिल डीजे पर बज रहे देशप्रेम की गीतों से नगरवासियों में देशप्रेम की भावना जागृत हो रही थी। इस दौरान लोगों ने शहीदों को नमन किया। तिरंगा यात्रा नगर का चक्रमण करते हुए चौधरी चरण सिंह तिराहे पर पहुंच एक सभा में तब्दील हो गई जहां देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों को याद किया गया। चौधरी चरण सिंह तिराहे से तिरंगा यात्रा पुनः अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच कर सम्पन्न हो गई।

इस तिरंगा यात्रा में प्रमोद सिंह, राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, पुनीत गुप्ता, सतीश गुप्ता, सतीश राव अंजय, अजय जायसवाल गुड्डू, राममनोहर गांधी, मृत्युंजय गुप्ता, दिनेश शर्मा, राजेश कुमार, अंकुर वर्मा, प्रदीप मदेशिया, अरविंद गुप्ता, संजीत गुप्ता, पवन मित्तल सोनू, अमित जायसवाल, आलोक गुप्ता, गोरख जायसवाल, राकेश बरनवाल, आदित्य सिंह, सुनील साहनी आदि शामिल थे।

बलिया

बलिया – पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, जमकर लाठी-डंडे, 8 लोग गिरफ्तार

Published

on

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जहां जमकर मारपीट हुई और लाठी-डंडे के साथ ही ईंट-पत्थर चले। मामले में पुलिस ने 8 लोगों गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया बुधवार को सुबह चालान कोर्ट में पेश किया गया।

मामले को लेकर एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह ने बताया कि कोटवां गांव में तुरहा बिरादरी और मुस्लिम समाज के कुल 8 लोगों के खिलाफ़ मामला दर्ज कर करवाई की गई है। एक पक्ष के जयराम तुरहा, माझिल तुरहा, गुंग तुरहा व एक अज्ञात तथा दूसरे पक्ष के मुंना मिया, रमजान मिया, हीरोज मिया व भीम तुरहा शामिल है।

सभी लोगों को मारपीट में चोटें भी आई है। प्राथमिक उपचार के बाद 8 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया। वहीं शरारती तत्वों द्वारा मामले को दोबारा तूल न दिया जाय, इसलिए वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया। एसएचओ के अनुसार शराब के नशे में गाली गलौज के कारण मारपीट की घटना हुई।

Continue Reading

बलिया

बलिया- तेज तफ्तार कार ने बाइक सवार छात्रों को मारी टक्कर, हादसे में एक छात्र की मौत

Published

on

बलिया। रसड़ा- कासिमाबाद-गाजीपुर रोड पर हादसा हो गया। जहां अखनपुरा मोड़ के पास तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार 2 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में लोगों ने CHC रसड़ा पहुंचाया। डॉक्टर्स ने एक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

जानकारी के मुताबिक नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा 10वीं का छात्र अठिलापुरा गांव निवासी संस्कार सिंह (19) पुत्र बृजेश सिंह अपने साथी छात्र अंकित गुप्ता (20) निवासी सिंगही के साथ बाइक से स्कूल की ओर जा रहे थे। तभी अखनपुरा मोड़ के पास बोलेरो ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों घायलों को लोग रसड़ा अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर्स ने छात्र संस्कार सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि अंकित गुप्ता का उपचार चल रहा है। घटना के बाद चालक बोलेरो छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं इकलौते बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Continue Reading

बलिया

बलिया- विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, ससुराल पक्ष पर लगा दहेज प्रताड़ना का आरोप

Published

on

बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के आरोप को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक प्रीती राजभर पुत्री चुन्नू राजभर निवासी बालूपुर थाना खेजुरी की शादी 16 फरवरी 2022 को सन्नू राजभर पुत्र बिरेंद्र राजभर निवासी पिण्डहरा के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि प्रीती ने मंगलवार की देर शाम किसी बात को लेकर कमरे का दरवाजा बंद कर साड़ी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। मृतका का पति बाहर किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है।
घटना की जानकारी जैसे ही घर वालों को लगी तो इसकी सूचना बांसडीह पुलिस सहित मायके वालों को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं मृतका के पिता ने बांसडीह कोतवाली में दहेज हत्या की तहरीर दी है। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि उनकी बेटी को दहेज के लिए बार-बार प्रताड़ित किया जाता था। संबंध सुधारने के लिए कई बार कोशिश की गई। ससुराल वालों ने ही गला दबाकर हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!