बलिया डेस्क : बलिया के गड़वार क्षेत्र के गाँव चिलकहर के रहने वाले शख्स पर नाबालिग लड़की से रेप करने का आरोप लगा है. आरोपी शख्स झारखंड में आर्मी में नौकरी करता है. रांची की रहने वाली लड़की की शिकायत पर झारखंड पुलिस गड़वार गड़वार के साथ आरोपी शख्स को गिरफ्तार करने पहुंची.
हालाँकि इसके बाद घर की महिलाओं से पथराव करना शुरू कर दिया. हालात को देखते हुए पुलिस वापस लौट गयी. बाद में प्रभारी निरीक्षक अनिल चंद तिवारी भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ वापस पहुंचे और घर से ही युवक को गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है कि झारखंड में आर्मी में नौकरी करने वाला शख्स एक नाबालिग लडको को शादी का झांसा देकर उनके साथ संबंध बना रहा था.
अब मार्च में वह छुट्टी लेकर वापस बलिया आ गया. इस बीच लड़की ने पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. वहीँ लड़की की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गयी. इसके बाद जब सोमवार को झारखंड की रांची पुलिस के साथ गड़वार पुलिस भी आरोपी जवान के घर पहुंची. लेकिन घर वालों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया. घर की छत से पथराव होना शुरू हो गया.
इसके बाद मामले की नजाकत को देखते हुए पुलिस वापस लौट गयी. आला अधिकारीयों को इसकी जानकारी दी गयी. बाद इसके भारी पुलिस फ़ोर्स लेकर एक बार फिर पुलिस आरोपी के घर पहुंची. उसे गिरफ्तार किया और उसे रांची पुलिस को सौंप दिया.
बलिया के चुनावी गलियारों में इन दिनों हलचलें तेज हैं। अलग अलग पार्टियों से चुनावी…
बलिया की बेटी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। जिले की…
बलिया में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सामने आया है…
बलिया में इस वक्त सूरज अपना कहर बरपा रहा है। पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा…
बलिया के एक गांव से 15 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है।…
बलिया जिले के छितौनी गांव में नगर पालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल सहित 13 लोगों…