बेल्थरा रोड

भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए चल रहा अभियान दान नहीं मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि है- दिनेश गुप्ता

बिल्थरारोड डेस्क : अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर को लेकर धन संचय अभियान चल रहा है।  इस अभियान में वीएचपी और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े लोग देश भर के करीब 5 लाख 50 हजार गांवों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं.

वहीँ बलिया के बिल्थरारोड में भी अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से निधि संग्रह अभियान नगर वासी द्वारा दान देने के लिए चलाया जा रहा हैं।

अभियान के दौरान  नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि रामजन्म भूमि समर्पण निधि महाअभियान के तहत नगर में पांच टोलिया प्रत्येक प्रतिष्ठानों और गलियों में जाकर यथासंभव समर्पण राशि जमा कर रही है।महा अभियान टोली प्रत्येक परिवार से रविवार को मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि संग्रह करने में तनमन से जुटी हुई है।

उन्होंने बताया कि यह दान नहीं मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि है।कहा कि सभी को मंदिर निर्माण में अंशदान करना चाहिए, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी इस बात के लिए गर्व से कह सके कि राम मंदिर निर्माण में हमारे पूर्वजों का भी योगदान रहा है। उन्होंने लोगों से बढ़-चढ़कर सहयोग की अपील की।

इस मौके पर टोली में आदित्य नारायण,आलोक कुमार गुप्ता, अंजय राव,संजय बरनवाल,नीलेश गुप्ता,पंकज कुमार, राम मनोहर गांधी, विनय वर्मा,अजय पटेल, हेमंत शुक्ला, अनुज,सोनू,दीपक कन्नौजिया , अमित जायसवाल, जितेन्द्र जायसवाल ,आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

बलिया की और तमाम ख़बरें , जिले से जुड़े लोगों के इंटरव्यू पढने के लिए हमें फेसबुक पेज @balliakhabar पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @BalliaKhabar पर क्लिक करें। 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया पहुंचे सनातन पांडेय, बीजेपी पर साधा जमकर निशाना

बलिया के चुनावी गलियारों में इन दिनों हलचलें तेज हैं। अलग अलग पार्टियों से चुनावी…

15 mins ago

बलिया की बेटी रिवा को कियारा आडवाणी से मिला अवार्ड

बलिया की बेटी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। जिले की…

1 hour ago

बलिया में दर्दनाक हादसा, बाइक को बचाने के चक्कर में पुलिया से जा टकराई कार, चालक की मौत

बलिया में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सामने आया है…

4 hours ago

बलिया में पारा 40 के पार, प्रशासन ने हीट स्ट्रोक से बचने के लिए जारी की गाइडलाइन

बलिया में इस वक्त सूरज अपना कहर बरपा रहा है। पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा…

8 hours ago

नेपाली लड़के ने किया बलिया की किशोरी का अपहरण, 3 माह तक किया शारीरिक शोषण

बलिया के एक गांव से 15 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है।…

1 day ago

बलिया में नगर पालिका चेयरमैन समेत 13 लोगों पर FIR दर्ज, ये है मामला

बलिया जिले के छितौनी गांव में नगर पालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल सहित 13 लोगों…

2 days ago