बलिया
बलिया में मना आजादी का जश्न, जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

बलिया में 75वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न धूमधाम से मना। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने पहले आवास और फिर कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने जनपदवासियों को आजादी के अमृत महोत्सव की बधाई दी।
इस दौरान डीएम ने अमर शहीदों को नमन किया व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उनके आश्रितों को अंगवस्त्र व मिष्ठान देकर सम्मानित किया। डीएम ने आजादी में बलिया के योगदान को याद करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई बलिया अग्रणी भूमिका में रहा है। यहां से सम्मानित सेनानियों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने कहा कि आज हम सब आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। आज हर घर पर तिरंगा का खूबसूरती नजारा दिख रहा है। उन्होंने जनपदवासियों से आवाह्न किया कि स्वतंत्रता दिवस के बाद इस तिरंगे को घर से उतार कर दिल में बसा लेना है। उन्होंने आव्हान किया कि जब हम आजादी की 100वीं वर्षगांठ मनाएं तो उस समय बलिया को विकसित जनपद के रूप में देखा जाए, ऐसा कार्य करने की प्रेरणा लें।
जो जिस क्षेत्र में है, उस क्षेत्र में बेहतर जनपद के युवाओं को बेहतर नागरिक बनने, बड़ा सोचने, बड़ा सपना देखने को प्रेरित किया जाए। अगर खेती ही करें तो वह उन्नति खेती कैसे करें, इसके लिए जागरूक करें। देशप्रेम की भावना के साथ ऐसा कार्य करें, जिससे देश उन्नति के पथ पर अग्रसर हो।
वहीं सेनानी रामविचार पांडे ने आजादी की लड़ाई के उन दिनों का सजीव वर्णन किया। कलेक्ट्रेट कर्मी पतिराम ने देशभक्ति गीत गाकर सबके रोंगटे खड़े कर दिए। गोष्ठी में एडीएम राजेश सिंह, साहित्यकर शिवकुमार कौशिकेय ने भी अपने संबोधन में आजादी के महत्व से सम्बंधित बातों को साझा किया।



बलिया
JDU महासचिव अवलेश सिंह ने लखनऊ में मां पीताम्बर 108 कुंडीय महायज्ञ में दी आहुति

बलिया। जदयू प्रदेश महासचिव अवलेश सिंह ने लखनऊ में मां पीताम्बर 108 कुंडीय महायज्ञ में पूजा अर्चना की। साथ ही महायज्ञ में आहुति डाल कर लोक कल्याण और प्रदेशवासियो के लिए प्रार्थना की।
बता दें लखनऊ की पावन धरा पर मां पीतांबरा माई का 108 कुण्डली यह पहला महायज्ञ हो रहा है, जिसमें सवा पांच करोड़ आहुति दी जाएगी जिसके लिए यज्ञ तीनपहर में किया जा रहा है। पहली पाली सुबह 9 से 12 बजे तक दूसरी 1 से 5 बजे तक और रात्रि में 10 से 2 तक यज्ञ किया जाएगा।
यह आयोजन माघ माह और गुप्त नवरात्रि के पवित्र अवसर पर किया जा रहा है जिस को ध्यान में रखते हुए यहां पर कल्पवास और अन्य जनपदों से आए भक्तों के लिए ठहरने की व्यवस्था भी की गई है। यह यज्ञ राष्ट्र सुरक्षा, लोक कल्याण एवं वैश्विक महामारी का समूल नाश करें के संकल्प के लिए किया जा रहा है।
आयोजन में प्रमुख रूप से प्रखर समाजसेविका और उनकी धर्म पत्नी रानी सिंह , विकास सिंह,बीना सिंह सरिता निगम, दिव्या सिंह, विशाल सिंह, लक्ष्मी मिश्रा, दीपक सिंह, अभिषेक सिंह बंटू एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बलिया
बलिया में सुरहाताल का किनारा हुआ गुलजार, पर्यटन स्थल किया गया घोषित, देखें फोटो

बलिया में पर्यटन बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन कवायद कर रहा है। ऐसे में सुरहाताल की रौनक चारो ओर से बढ़ाने का कोशिश जिला प्रशासन की कर रहा है। इसलिए अब बसंतपुर की तरह मैरीटार गांव की तरफ से भी सुरहाताल का किनारा पर्यटन के लिहाज से गुलजार दिखेगा। उधर से भी पर्यटक अब बोटिंग का आनंद ले सकेंगे।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, विधायक केतकी सिंह और जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने शांति का प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाकर मैरिटार सुरहाताल का किनारा भी पर्यटन स्थल के रूप में घोषित किया। परिवहन मंत्री ने कहा कि सुरहाताल में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। जिला प्रशासन और हम सब का प्रयास है कि यहां अधिक से अधिक पर्यटक आएं। इससे लोग प्राकृतिक वादियों का आनंद भी ले पाएंगे और इस क्षेत्र का विकास भी होगा।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि बसन्तपुर शहीद स्मारक की भांति इस जगह को भी शानदार पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का कोशिश जारी है। मैरिटार में भी बोटिंग रैंप का भी निर्माण हुआ है। साथ ही पर्यटन शेड और वहां पर पर्यटन के लिए आने वाले लोगों के लिए वाटर फिल्टर की भी व्यवस्था की है।
नौकायन प्रतियोगिता का आयोजन- मैरिटार में सुरहाताल के किनारे नौकायन प्रतियोगिता हुई जिसमें किनारे के नाविकों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, विधायक केतकी सिंह, जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया। इसमें विवेक साहनी को प्रथम, भोला साहनी को द्वितीय और बसंतपुर के सतेंद्र साहनी को तृतीय स्थान मिला।
इस अवसर पर एसपी राजकरन नैय्यर, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, डीडीओ राजित राम मिश्र, बांसडीह एसडीएम राजेश कुमार, एक्सईएन बाढ़ संजय मिश्र सहित अन्य अधिकारी व भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
बलिया
बलिया के गोपालपुर में तेंदुए का आतंक, व्यक्ति पर किया हमला

बलिया के चिलकहर में तेंहुआ का आतंक देखने को मिला है। जहां गोपालपुर भदपा सीमा क्षेत्र में नदी किनारे बीहड़ क्षेत्र में तेंदुआ घुमता दिखाई दिया।
इस दौरान तेंदुए ने एक शख्स को अपना शिकार बनाया और हमला कर दिया। हजौली के सुबास राम के हाथ पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे उनके हाथ में गंभीर चोट आई है। अभी वन विभाग ने इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही लोगों से बेवजह बाहर नहीं जाने की अपील की है।
-
featured2 weeks ago
नेपाल विमान हादसे में बलिया लोकसभा के 5 लोगों की मौत, सांसद ने कहा- मदद के लिए प्रयास जारी
-
featured3 weeks ago
बलियाः जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट, एक बुजुर्ग की मौत
-
featured2 weeks ago
सपा नेता व छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री मनीष दुबे का आकस्मिक निधन
-
बलिया5 days ago
कोर्ट ने बलिया DM-SP और प्रभारी निरीक्षक पर कार्रवाई के दिए निर्देश !
-
बलिया1 day ago
बलियाः तहसीलदार के पेशकार व रजिस्ट्रार कानूनगों पर प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश जारी
-
featured3 days ago
बलिया में 480 लाख की लागत से बनेगा पहला मिनी स्टेडियम
-
बलिया5 days ago
बलिया में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत, एक का इलाज जारी
-
featured2 weeks ago
बलियाः फर्जी नियुक्ति मामले में 100 से ज्यादा कर्मचारी जांच के घेरे में