बलिया। कुछ ही दिनों में रबी की बोआई होगी। इसके लिए किसानों के साथ सिंचाई विभाग भी तैयारी कर रहा है। विभाग ने 15 दिसंबर तक जिले की नहरों की सफाई का लक्ष्य रखा है। यानि कि जिले की नहरें 15 दिसंबर तक साफ हो जाएंगी।
जिले में छोटी-बड़ी कुल 508 किलोमीटर नहरों का जाल है। इनमें से 366 किलोमीटर नहर सिंचाई विभाग बलिया प्रथम के अंतर्गत आती हैं। लिहाजा बलिया सिचाई विभाग ने इनकी सफाई का जिम्मा उठाया है। जिसके लिए 1.65 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। वहीं कुछ नहरों की सफाई का जिम्मा मऊ व आजमगढ़ मंडल के ऊपर है। जिले में सिंचाई खंड मऊ के अंतर्गत 93 किमी नहर पड़ती है। इसके लिए भी शासन ने 87.30 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। मऊ सिंचाई विभाग इनकी सफाई करेगा। वहीं शारदा सहायक खंड आजमगढ़ के 48 किमी नहर आती है। इसकी सफाई के लिए 28.92 किमी की धनराशि स्वीकृत हो गई है।
भारी बारिश के कारण चारों तरफ जलभराव से फसलें पहले ही नष्ट हो चुकी हैं। अब किसान रबी की फसलों की तैयारी कर रहे हैं। फसलों की सिंचाई में कोई दिक्कत न आए इसके लिए शासन ने 15 दिसंबर तक हर हाल में सफाई पूरा करने के निर्देश दिए हैं। वहीं सिंचाई खंड प्रथम अधिशासी अभियंता सीबी पटेल का कहना है कि नहरों की सफाई के लिए शासन से धन अवमुक्त हो गया है। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सफाई कार्य शुरू किया जाएगा। 15 दिसंबर तक सफाई कार्य पूरा किया जाना है।
भारतीय जनता पार्टी बलिया लोकसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित प्रत्याशी नीरज शेखर की उपस्थिति में…
गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में दिल दहला देने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां…
बलिया समाजवादी पार्टी के युवा नेता प्रिंस सिंह ने शनिवार को बीजेपी सदस्यता ग्रहण की।…
बलिया में आए दिन आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है। इन घटनाओं में आर्थिक…
लोकसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं और सभी पार्टियां प्रचार में जुटी हुई हैं। अलग…
बलिया में भीषण गर्मी और हीट वेव से हालत काफी ज्यादा खराब है। गर्मी के…