बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र से एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शौच के लिए घर से बाहर निकली लड़की को दो युवकों ने हवस का शिकार बनाया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक किशोरी के साथ सोमवार शाम उसको पड़ोसी युवक विशाल सिंह और अखण्ड सिंह ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। घटना के समय किशोरी शौच के लिए गई हुई थी। तभी आरोपियों ने उसे अपना निशाना बनाया।
जिसके शिकायत पीड़िता के पिता ने गड़वार थाने में दर्ज कराई। मामले को लेकर गड़वार थाना के प्रभारी दुर्गेश्वर मिश्र ने बताया कि विशाल सिंह और अखण्ड सिंह के विरुद्ध लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉस्को एक्ट) तथा भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धारा के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बलिया में आए दिन आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है। इन घटनाओं में आर्थिक…
लोकसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं और सभी पार्टियां प्रचार में जुटी हुई हैं। अलग…
बलिया में भीषण गर्मी और हीट वेव से हालत काफी ज्यादा खराब है। गर्मी के…
लोकसभा चुनाव चुनाव के लिए रवींद्र कुशवाहा को इस बार भी बीजेपी ने सलेमपुर सीट…
बलिया के बांसडीह में आगजनी की गंभीर घटना सामने आई है। यहां खेवसर गांव के…
बलिया के चितबड़ागांव के जमुनाराम मेमोरियल स्कूल में विभिन्न तरह के आयोजन होते रहते हैं।…