बलिया। ब्लॉक चुनाव से पहले जोड़-तोड़ की राजनीति भी देखने को मिल रही है। चुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया जा रहा है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। धन-बल भी इस्तेमाल होने की आशंका जताई जा रही है। इसके मद्देनजर जिले में सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में संदिग्ध वाहन से लाखों रुपये बरामद होने से हलचल तेज हो गई है। उभांव थाना पुलिस ने गुरुवार रात कुण्डैल मार्ग से एक संदिग्ध चार पहिया वाहन पकड़ा है। जिसमें से पुलिस ने 15 लाख 15 हजार रुपये बरामद किए। जिसके बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
उभांव इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्र ने रुपये बरामद होने की पुष्टि की है। पुलिस गाड़ी को सीज करने की कार्रवाई में लगी है। बताया जा रहा है कि यह पैसा एक प्रत्याशी समर्थक द्वारा ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जोड़तोड़ के खेल के लिए किसी बीडीसी को पहुंचाने के लिए ले जाया जा रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्लॉक चुनाव से पहले इतनी बड़ी रकम का बरामद होना कई सवाल खड़े कर रहा है। यह तय है कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव में अब धनबल का खेल शुरु हो गया है।
आपको बता दें कि सीयर ब्लॉक से भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में अर्चना सिंह पत्नी आनंद सिंह चुनाव मैदान में हैं। जबकि भाजपा से बगावत कर आलोक सिंह बतौर प्रत्याशी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बीजेपी को टक्कर दे रहे हैं। पुलिस की जांच के बाद ही अब साफ हो पाएगा कि आखिरी लाखों रुपये कहां भेजे जा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने पैसे बरामद कर जांच शुरू कर दी है। मामले में पूछताछ की जा रही है।
बलिया के चुनावी गलियारों में इन दिनों हलचलें तेज हैं। अलग अलग पार्टियों से चुनावी…
बलिया की बेटी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। जिले की…
बलिया में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सामने आया है…
बलिया में इस वक्त सूरज अपना कहर बरपा रहा है। पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा…
बलिया के एक गांव से 15 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है।…
बलिया जिले के छितौनी गांव में नगर पालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल सहित 13 लोगों…