बलिया

बलिया: भाजपा नेता के साथ अभद्रता मामले में 7 पर मुकदमा दर्ज

बलिया में भाजपा नेता को जान से मारने की नियम से दौड़ाने और जाति सूचक शब्दों का उपयोग कर गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस ने सात लोगों पर केस दर्ज किया है। इन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।

बता दें कि खनवर निवासी मनोज भारती भाजपा के चोगड़ा मंडल के अध्यक्ष है। सतेंद्र सिंह की पत्नी चिंता सिंह ने ग्राम पंचायत में फर्जी स्वयं सहायता समूह बनाकर कोटे की दुकान अपने नाम करा ली थी। उसका संचालन शुरू कर दिया।इस मामले में मनोज भारती ने आला अधिकारियों को पत्र लिखकर जांच की मांग की। इस प्रकरण में चिंता सिंह के पति सतेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। जब सतेंद्र सिंह रिहा होकर आया तो उसने कई लोगों के साथ मिलकर 30 जनवरी को मनोज को रास्ते में घेर लिया।

उसके साथ बदतमीजी की और जान से मारने की नियत से दौड़ाया। पीड़ित किसी तरह भागकर अपने पर पहुंचा और घटना के दिन ही नगरा पुलिस को तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद भाजपा नेता ने पुलिस अधीक्षक को पत्र दिया था। 40 दिन बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगरा पुलिस ने सतेंद्र सिंह समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया पहुंचे सनातन पांडेय, बीजेपी पर साधा जमकर निशाना

बलिया के चुनावी गलियारों में इन दिनों हलचलें तेज हैं। अलग अलग पार्टियों से चुनावी…

8 hours ago

बलिया की बेटी रिवा को कियारा आडवाणी से मिला अवार्ड

बलिया की बेटी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। जिले की…

9 hours ago

बलिया में दर्दनाक हादसा, बाइक को बचाने के चक्कर में पुलिया से जा टकराई कार, चालक की मौत

बलिया में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सामने आया है…

12 hours ago

बलिया में पारा 40 के पार, प्रशासन ने हीट स्ट्रोक से बचने के लिए जारी की गाइडलाइन

बलिया में इस वक्त सूरज अपना कहर बरपा रहा है। पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा…

16 hours ago

नेपाली लड़के ने किया बलिया की किशोरी का अपहरण, 3 माह तक किया शारीरिक शोषण

बलिया के एक गांव से 15 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है।…

1 day ago

बलिया में नगर पालिका चेयरमैन समेत 13 लोगों पर FIR दर्ज, ये है मामला

बलिया जिले के छितौनी गांव में नगर पालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल सहित 13 लोगों…

2 days ago