बलिया। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान हादसे में 4 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार ज्यादा होने की वजह से हादसा हुआ। सभी घायल गाजीपुर जिले के बताए जा रहे हैं। गनीमत रही कि हादसा ज्यादा बड़ा नहीं हुआ। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है। और उनकी हालत भी खतरें से बाहर बताई जा रही है।
दरअसल पिडहरा के पास शनिवार की शाम को ब्रेक फेल होने से कारण कार सड़क किनारे पलट गई। इसमें सवार गाजीपुर जिले के सदानन्द, दीपक, मोतीचंद और भानु प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि पिडहरा से कार तेज गति से शहर की तरफ जा रही थी। इसी बीच अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। आसपास के लोगों ने घायलों को निकाल कर अस्पतला भेजवाया। जहां उनका इलाज जारी है।
बलिया का प्रशासनिक अमला लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। चुनाव को सकुशल…
बलिया के चुनावी गलियारों में इन दिनों हलचलें तेज हैं। अलग अलग पार्टियों से चुनावी…
बलिया की बेटी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। जिले की…
बलिया में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सामने आया है…
बलिया में इस वक्त सूरज अपना कहर बरपा रहा है। पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा…
बलिया के एक गांव से 15 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है।…