बलिया। धनबाद के कोयला कारोबारी संजय सिंह की हत्या के चर्चित मामले में आरोपी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पौत्र और बलिया के भाजपा एमएलसी रवि शंकर सिंह उर्फ पप्पू सिंह को धनबाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार की अदालत ने सबूत के अभाव में बाइज्जत बरी कर दिया।
मामले में अब तक क्या-क्या- बता दें 26 मई 1996 को झारखंड प्रांत के धनबाद में कोयला कारोबारी संजय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कृष्णा सिंह की तहरीर पर सुरेश सिंह और रवि शंकर सिंह पप्पू के खिलाफ़ FIR दर्ज की गई थी। 23 जनवरी 2019 को पप्पू सिंह के खिलाफ अदालत ने हत्या का आरोप तय कर सुनवाई शुरू की। इस दौरान मात्र 3 गवाह पुष्पा सिंह, कृष्णा सिंह और मामले के विवेचक अशोक कुमार सिंह ने बयान दर्ज कराया। पुष्पा सिंह और कृष्णा सिंह ने पप्पू सिंह की संलिप्तता नहीं बताई थी।
बलिया के चुनावी गलियारों में इन दिनों हलचलें तेज हैं। अलग अलग पार्टियों से चुनावी…
बलिया की बेटी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। जिले की…
बलिया में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सामने आया है…
बलिया में इस वक्त सूरज अपना कहर बरपा रहा है। पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा…
बलिया के एक गांव से 15 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है।…
बलिया जिले के छितौनी गांव में नगर पालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल सहित 13 लोगों…