बलिया: माल्देपुर से कदम चौराहा तक करीब 4 किलोमीटर लंबे फोरलेन निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग के कार्यदायी संस्थान ने पहले चरण में नाला निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है।
शासन की ओर से कुल 48.95 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य दिया जा रहा है। इस राशि से माल्देपुर से कदम चौराहा तक फोरलेन बनाने व दोनों तरफ आरसीसी ढक्कन युक्त नाला बनाने का काम होगा। अभी फोरलेन के साथ नाला निर्माण शुरू कर दिया गया है। फोरलेन निर्माण के लिए मिट्टी का कार्य शुरू है। उधर, सड़क किनारे स्थित दुकानों के आगे ऊंचाई तक नाला निर्माण होने से लोग परेशान रहे।
जिले में करीब 90 किमी लंबी एनएच 31 सड़क है। इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग पूरी नहीं हुई, लेकिन अब नगर से गुजर रहे एनएच 31 के माल्देपुर से कदम चौराहा तक चार किमी में फोरलेन का कार्य शुरू होने से लोगों में उम्मीद जगी है। करीब सात माह पहले राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने बलिया सांसद की पहल पर मार्ग निर्माण के लिए 48.95 करोड़ की स्वीकृति दी थी। अब इस पहल को धरातल पर उतारने का काम शुरू हो चुका है।
बलिया के चुनावी गलियारों में इन दिनों हलचलें तेज हैं। अलग अलग पार्टियों से चुनावी…
बलिया की बेटी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। जिले की…
बलिया में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सामने आया है…
बलिया में इस वक्त सूरज अपना कहर बरपा रहा है। पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा…
बलिया के एक गांव से 15 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है।…
बलिया जिले के छितौनी गांव में नगर पालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल सहित 13 लोगों…