Connect with us

बलिया

बलिया – सरयू में बाढ़ से तबाही, 24 गांव प्रभावित, हजारों बीघा फसल बर्बाद, प्रशासन पर गंभीर आरोप

Published

on

बलिया में सरयू नदी की बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है। और एक फिर तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। जनपद में लगभग 24 गांव पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं। बांसडीह तहसील क्षेत्र के रेकहां गांव से टी.एस. बंधे को जोड़ने वाली एक सड़क गांव के पास आधी रात टूट गयी। जिससे 2 ग्राम सभा पूरी तरह प्रभावित हैं। इतना ही नहीं हजारों बीघे धान की फसल भी बर्बाद हो गई है।

बलिया के बांसडीह तहसील क्षेत्र के रेकहां ग्राम सभा में सरयू (घाघरा) नदी में आई बाढ़ के पानी के दबाव से सड़क टूटी गई। बीती आधी रात को यह सड़क जो टीएस बंधे को जोड़ने वाली है बाढ़ की वजह से कट गई है। इसकी वजह से इस ग्राम सभा के हजारों लोगो के घरों में पानी घुस गया। बाढ़ से पीड़ित ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 700-800 परिवार के लोग प्रभावित हैं।

इधर ग्रामीण प्रशासन पर व्यवस्था नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन के लोग यहां आए थे और कहकर चले गए कि व्यवस्था की जा रही है। अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जबकि डीएम की मानें तो तहसील बस्ती में घाघरा नदी में बाढ़ का निरीक्षण किया है।

बाढ़ से यहां पर आबादी पूरी प्रभावित हुई है और फसल भी प्रभावित हुई है। कुछ लोग जो बंधे पर आ गए हैं। बाढ़ चौकियां स्थापित हो चुकी हैं और कंट्रोल रूम भी चल रहा है। नाव भी लगा दी गई है और खाने के फूड पैकेट और ड्राई राशन की व्यवस्था शुरू कर दी गई है पूरे जनपद में अभी लगभग 24 गांव प्रभावित हैं।


बलिया

बलियाः जिज्ञासा कोचिंग इंस्टीट्यूट का हुआ शुभारंभ

Published

on

बलिया के द्वारिकापुरी कॉलोनी में सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थान के रूप में संचालित “जिज्ञासा कोचिंग इंस्टीट्यूट” के शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला और जेएनसीयू के कुलपति महोदय आदरणीय प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता जी के करकमलों द्वारा हुआ।

उक्त कार्यक्रम में देव पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आदरणीय गुरुदेव डॉक्टर अरूण सिंह, दिनेश सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री श्वेता राय, भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी, भाजपा बलिया के नगर अध्यक्ष अभिषेक सोनी, भाजपा बलिया के नगर उपाध्यक्ष बड़े भाई अभिजीत सिंह अंकु, सभासद भाई सूरज तिवारी, प्रिय भाई अनुभव सिंह, प्रिय भाई विशेष सिंह, प्रिय भाई राजेश गुप्ता, प्रिय भाई अतुल पांडेय, कोचिंग के प्रबंधक प्रिय बड़े भाई अशोक चौबे सर और कोचिंग के शिक्षक गण सत्येन्द्र प्रकाश तिवारी सर, प्रिय भाई अमित गुप्ता सर और प्रिय भाई सत्य प्रकाश मिश्रा और समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

Continue Reading

बलिया

बलियाः आईटीआई के प्रिंसिपल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Published

on

बलिया से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जहां आईटीआई स्कूल के प्रिंसिपल ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक 23 सिंतबर को ही प्रिंसिपल ने आईटीआई स्कूल में ज्वाइन किया था। ज्वाइन करने के 5 दिन बाद प्रिंसिपल ने आत्महत्या कर ली।

घटना नगरा थाना क्षेत्र के पालचन्द्रहा गांव स्थित आईटीआई स्कूल की है। जहां ओडिशा प्रदेश के कटक जिला अंतर्गत प्रहराजपुर निवासी 45 वर्षीय दीनबन्धु शाह प्रिंसिपल के रूप में तैना थे। वे स्कूल के प्रांगण के एक कमरे में रहते थे। बुधवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह खिड़की से देखने पर पंखे के हुक से लटकता दिखा। कर्मी ने विद्यालय से जुड़े लोगों को जानकारी दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। प्रिंसिपल के परिजनों ने विद्यालय के प्रबंधक को बताया कि बुधवार शाम को घर पर फोन करके बात की थी। प्रबन्धक अवधेश यादव के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।

Continue Reading

featured

बलियाः माल्देपुर से कदम चौराहा तक फोरलेन के डिवाइडर पर लगेंगे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम

Published

on

माल्देपुर से कदम चौराहा तक जल्द ही फोरलेन रोड बनी नजर आएगी। इस सड़क का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों की मौजूदगी में ठेकेदारों द्वारा दाएं लेन के लिए जेसीबी से गिट्टी खोदाई के बाद गिट्टी भरने का काम शुरू हो गया है।

जिले के महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ऐतिहासिक स्थलों के चित्र वाली LED तस्वीरें भी सड़कों पर लगेगी और बीच-बीच में स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। इससे रात में भी पूरी सड़क के साथ आसपास का इलाका भी जगमग होगा। शहर की सुंदरता बढ़ेगी।

इसके लिए करीब दो करोड़ का प्रस्ताव कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग ने शासन को भेजा है। एनएच 31 पर सड़क की लंबाई 4.455 किलोमीटर है। 48.95 करोड़ रुपये से यह परियोजना पूरी होगी। बरसात के कारण नाला निर्माण कार्य धीमा चल रहा है, लेकिन बहेरी तक सड़क के दोनों तरफ सीमेंटेड ढक्कन वाली नाली का निर्माण हो चुका है।

बता दें कि शहर के बीचो-बीच से होकर गुजर रहे एनएच पर ट्रैफिक बढ़ने के चलते ज्यादातर समय लोगों को जाम का सामना करना पड़ता था। ऐसे में सड़क को चौड़ा करने की मांग लंबे समय से हो रही थी। इस समस्या से निजात के लिए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से आग्रह किया था। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने माल्देपुर से कदम चौराहा तक सड़क को चौड़ा करने की मंजूरी दी। अब सड़क का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। सड़क का निर्माण होते ही लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!