featured
बलिया: एक महीने में किए गए 31 अभियुक्त जिला बदर, इनकी संख्या सबसे ज्यादा
2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। विधानसभा चुनाव को देखते हुए बलिया जिला प्रशासन जनपद को अपराध मुक्त बनाने में लगा हुआ है। शांति व्यवस्था कायम रहे इसलिए अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाए जा रहे हैं। बलिया के पुलिस आयुक्त राज करन नय्यर के नेतृत्व में अपाधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस सख्ती बरत रही है। इसी के तहत बीते नवंबर महीने में कुल 31 अभियुक्तों को जिलाधिकारी अदिति सिंह के आदेश से जिला बदर किया गया है।
बलिया पुलिस की ओर से गुरुवार यानी आज सभी 31 अभियुक्तों की जानकारी दी गई है जिन्हें नवंबर, 2021 में जिला बदर किया गया है। रसड़ा थाना क्षेत्र निवासी मनोहर वर्मा और महेंद्र वर्मा। सुखपुरा थाना के रहने वाले संगम यादव और गोलू पासवान। थाना उभांव के अखिलेश कुमार गुप्ता। चितबड़ागांव निवासी कृष्णा सोनी। नगरा थाना के बलवंत को पिछले महीने जिलाधिकारी ने जिला बदर किया है।
बांसडीह रोड थाना निवासी शिवजी वर्मा, वीरेन्द्र वर्मा, मोहन वर्मा और सर्वेश वर्मा। हल्दी थाना निवासी राकेश सिंह। सुखारी पासवान थाना दोकटी। दीपक चौरसिया निवासी थाना रेवती। थाना चितबड़ागांव के रहने वाले रोशन पासवान। नगरा थाना निवासी मुन्ना यादव। नरही थाना निवासी राहुल यादव, रूदल यादव और रमेश यादव पर भी नवंबर में जिला बदर की कार्रवाई हुई है।
मुलायम यादव निवासी थाना खेजुरी। रंजीत राजभर और सोनू उर्फ साहिल निवासी बांसडीह। रेवती थाना के रहने वाले पंकज यादव। हल्दी थाना के रहने वाले सुनील राम। थाना सुखपुरा के छोटेलाल। थाना पकड़ी के धर्मेन्द्र सिंह। अखिलेश दुबे थाना सुखपुरा। धन्नू यादव और सजनू सिंह थाना फेफना। थाना पकड़ी निवासी शांतनु चौहान और फेफना थाना के रहने वाले सुमित कुमार सिंह पर को भी जिलाधिकारी ने जिला बदर किया है।
इन 31 अभियुक्तों में सबसे अधिक संख्या यादव जाति के लोगों की है। आठ यादव जाति के लोगों को जिला बदर किया गया है। इसके बाद सबसे अधिक संख्या वर्मा लिखने वाले लोगों की है, कुल छह। तीन पासवान बिरादरी के लोगों पर जिला बदर की कार्रवाई हुई है। चार ऐसे लोग हैं जिन्होंने अपने नाम के साथ सिंह लगाया हुआ है। इसके अलावा अपने नाम के साथ राम, सोनी, राजभर, गुप्ता, चौरसिया और चौहान लगाने वाले एक-एक अभियुक्त ऐसे हैं जिन्हें जिला बदर किया गया है।
featured
बलिया में युवक ने सरेआम महिला को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार
बलिया के कोतवाली क्षेत्र में खौफनाक घटनाक्रम सामने आया है। यहां एक युवक ने दिन दहाड़े महिला को गोली मार दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है, उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।
मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के संतनी सराय चौकी अंतर्गत 32 वर्षीय सिंधु देवी को घनश्याम सिंह ने गोली मार दिया, गोली महिला के बाएं कंधे पर जा लगी, इससे महिला घायल हो गई। बताया जा रहा है कि घायल महिला का पति सुदामा यादव आइटीबीपी में नौकरी करता है। जबकि घर पर उसकी पत्नी सिंधु देवी और उसके दो छोटे बच्चे और उसकी मां रहती है।
आरोपी घनश्याम सिंह ने मामूली विवाद में महिला को गोली मार दी, जो महिला के बाएं कंधे पर जा लगी। सिंधु देवी के बड़े पुत्र ने बताया कि घनश्याम इसके पहले मेरे दादी से झगड़ा कर चुका है, लेकिन दादी ने कुछ नहीं बोला था।
इस मामले में क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार का कहना है कि क्षेत्र के एक गांव में सुबह एक महिला पर गोली चलने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर तत्काल थाना स्थानीय द्वारा मौके पर पहुंचकर महिला को इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से महिला को उच्च इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। महिला की स्थिति डॉक्टर्स ने खतरे से बाहर बताई है, किंतु एहतिहात के लिए BHU रिफर किया गया है। मौके पर कानून व्यवस्था सम्बन्धित कोई समस्या नही है।
featured
बलिया: खाताधारकों के खाते से अचानक गायब हो गए 16 लाख, सब पोस्ट मास्टर सस्पेंड
बलिया के सोहांव गांव में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां खाताधारकों के बचत खाते से 16 लाख रुपए गायब हो गए। इस मामले में सब पोस्ट मास्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सभी खाताधारकों को रकम वापस मिलेगी।
सोहांव गांव निवासी एक व्यक्ति के पोस्ट ऑफिस में 3 लाख रुपए जमा थे, वो पैसा लेने के लिए डाकघर पहुंचे तो देखा कि खाते से पैसे गायब थे। इसी क्षेत्र में रहने वाले एक अन्य व्यक्ति की लड़की की शादी अप्रैल में है। 16 मार्च को अपने खाते से पांच लाख रुपये लेने पहुंचे, तो पता चला कि उनके खाते में 56 हजार 50 रुपये ही थे। अब वह अपनी बेटी की शादी को लेकर चिंतित हैं।
इसी गांव के अन्य व्यक्तियों के खाते से भी पैसे गायब हैं। सभी अपने पैसों को लेकर परेशान हैं। इसकी लिखित शिकायत विभाग के अधिकारियों से की गई है। इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को हुई तो सब पोस्ट मास्टर राजेश सिंह को सस्पेंड कर दिया गया।
सहायक अधीक्षक रसड़ा एससी मिश्रा ने बताया कि जैसे ही गड़बड़ी की जानकारी हुई सब पोस्ट मास्टर राजेश सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। सभी खाताधारकों को पत्र देकर अपने खाते को चेक कराने को कहा गया है। सभी का पैसा मिलेगा।
featured
बलिया के अरुण केंपस कोचिंग के छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में लहराया अपना परचम।
बलिया जनपद के बलिया गढ़वाल रोड मुख्य मार्ग पर कट्टर नाले के पास वरुण केंपस कोचिंग की है। जहां कोचिंग के छात्र आयुष सिंह पुत्र गुप्तेश्वर सिंह ग्राम गोपाल नगर सिवारन के मठिया ने ऑल इंडिया रैंक में 433 वा रैंक लाकर अपने कोचिंग सहित अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।
वही वरुण केंपस कोचिंग के तीन छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल में प्रवेश परीक्षा पास किया है जिसमें से अभिमन्यु गुप्ता पुत्र प्रद्युम्न गुप्ता ग्राम सोनाड़ीह बेल्थरा रोड व छात्रा में नंदिनी पुत्री हरिद्वार प्रजापति ग्राम जेपी नगर गढ़वार रोड ने सैनिक स्कूल परीक्षा में अपना परचम लहराया है, छात्र-छात्राओं सहित जब अभिभावकों से भी बात किया गया तो अभिभावको का खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
वहीं छात्र छात्राओं ने ऐसे कोचिंग में पढ़ने का सभी बच्चों को आवाहन भी किया। वही बताएं कि इस कोचिंग में टीचर बहुत ही अच्छे से पढ़ते हैं जैसा लगता है कि जादू हो रहा है। वही बच्चों ने अरुण सर का काफी तारीफ किया। वहीं अभिभावकों का कहना कि ऐसा कोचिंग रहेगा तो कोई भी बच्चा अपने लक्ष्य तक पहुंच सकता है।
वही हम बात करें अरुण केंपस लाइब्रेरी का तो लाइब्रेरी में भी पढ़कर एक छात्र ITI भी पास कर लिया है। जिसका नाम कृपाशंकर पुत्र राम आशीष राम ग्राम इंदौर ब्लॉक चिलीकहर ने आईआईटी में भी अपना परचम लहरा दिया है।
उस छात्र ने बताया कि हमने बहुत लाइब्रेरिय में पढ़ा है लेकिन इतना शांत और इतना स्वच्छ लाइब्रेरी नहीं मिलती है। अगर किसी छात्र-छात्राओं को शांत वातावरण में पढ़ाई करनी हो तो अरुण केंपस लाइब्रेरी को ही चुने ।आई सुनते हैं वहां पर उपस्थित छात्रों व अभिभावक सहित अध्यापकों का क्या कहना है
-
बलिया5 days ago
बलिया: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में चाचा-भतीजे की मौत
-
बलिया3 days ago
बलिया: होली की छुट्टी पर घर आए BSF जवान की छत से गिरने से मौत
-
featured7 days ago
बलिया में युवक ने सरेआम महिला को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार
-
featured2 weeks ago
बलिया में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप
-
बलिया1 week ago
बलिया: 3 घंटे हुई बारिश से पानी- पानी हुआ शहर, फसलों को हुआ नुकसान
-
featured2 weeks ago
बलिया पुलिस विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस, उभांव सहित कई थानों के इंचार्ज बदले
-
featured1 week ago
बलिया: खाताधारकों के खाते से अचानक गायब हो गए 16 लाख, सब पोस्ट मास्टर सस्पेंड
-
बलिया1 week ago
बलिया के एसपी-डीएम ने चुनाव कार्यालय, स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण