बलिया

बलिया में महिला ग्राम प्रधान को महिलाओं ने पटक-पटक कर पीटा, वीडियो वायरल, 3 गिरफ्तार, एक की तलाश

बलिया। बलिया के एक गांव में महिला ग्राम प्रधान की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है। मामला चुनावी रंजिश से जुड़ा हुआ है और इसे लेकर एक बार पहले भी मारपीट हो चुकी है।

सागरपाली आराजी माफी में महिला ग्राम प्रधान की जमकर पिटाई की गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि 4-5 मूहिलाएं ग्राम प्रधान कलावती देवी की पिटाई कर रही है। इस दौरान आसपास भीड़ भी जुटी है लेकिन कोई छुड़ाने का साहस नहीं कर पा रहा है। सूत्रों के अनुसार आराजी माफी सागरपाली की ग्राम प्रधान कलावती देवी पहले किसी दूसरे शहर में रहती थीं। गांव के कुछ लोगों ने कलावती देवी को अपने खर्चे पर चुनाव लड़ाया और वो प्रधानी जीत गयी।
अब कलावती देवी को जिताने वाले चाहते हैं कि वो इनके इशारे पर काम करें। लेकिन महिला प्रधान ऐसा करने से मना कर रही। इसी से खुन्न्नस खाए कुछ दबंगों ने इस घटना को अंजाम दिया। फेफना पुलिस के मुताबिक, ग्राम प्रधान की तहरीर पर 4 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक नामजद आरोपी को दबोचने में पुलिस खोजबीन कर रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया पहुंचे सनातन पांडेय, बीजेपी पर साधा जमकर निशाना

बलिया के चुनावी गलियारों में इन दिनों हलचलें तेज हैं। अलग अलग पार्टियों से चुनावी…

55 mins ago

बलिया की बेटी रिवा को कियारा आडवाणी से मिला अवार्ड

बलिया की बेटी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। जिले की…

2 hours ago

बलिया में दर्दनाक हादसा, बाइक को बचाने के चक्कर में पुलिया से जा टकराई कार, चालक की मौत

बलिया में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सामने आया है…

5 hours ago

बलिया में पारा 40 के पार, प्रशासन ने हीट स्ट्रोक से बचने के लिए जारी की गाइडलाइन

बलिया में इस वक्त सूरज अपना कहर बरपा रहा है। पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा…

9 hours ago

नेपाली लड़के ने किया बलिया की किशोरी का अपहरण, 3 माह तक किया शारीरिक शोषण

बलिया के एक गांव से 15 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है।…

1 day ago

बलिया में नगर पालिका चेयरमैन समेत 13 लोगों पर FIR दर्ज, ये है मामला

बलिया जिले के छितौनी गांव में नगर पालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल सहित 13 लोगों…

2 days ago