Connect with us

featured

बलिया गोलीकांड: क्या आरोपी धीरेंद्र सिंह ने आत्मरक्षा में चलाई गोली?

Published

on

बलिया डेस्क : बलिया गोलीकांड में आरोपी भाजपा कार्यकर्ता धीरेंद्र सिंह को जहाँ गिरफ़्तार किए जाने की मांग की जा रही है, वहीं कुछ लोग उसके समर्थन में उतर आए हैं। समर्थन में उतरे लोगों में भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह भी शामिल हैं। सुरेन्द्र सिंह का कहना है कि धीरेंद्र सिंह ने गोली आत्मरक्षा में चलाई है, अगर वो गोली नहीं चलाता उसके परिवार सहित दर्जनों लोग मारे जाते।

मीडिया से बात करते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि दुर्जनपुर की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन इस मामले में प्रशासन एक तरफ़ा कार्रवाई कर इंसाफ़ का गला घोंट रहा है। इस घटना में धीरेंद्र सिंह के परिवार के लोग भी घायल हुए हैं। लेकिन उनके दर्द को कोई नहीं देख रहा। प्रशासन को चाहिए कि वो लाठी डंडे से हमला करने वाले और गोली चलाने वाले दोनों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करे।

घायल

सुरेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि दुर्जनपुर में कोटे की दुकान के लाइसेंस के लिए खुली बैठक आयोजित की गई थी। इसी में कोटे का फैसला होना था। बैठक में एक पक्ष ने पूरे दस्तावेज दे दिए थे जबकि दूसरा पक्ष नहीं दे रहा था। जिसके बाद वहां पर मारपीट और भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। इस दौरान वहां लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे। जिसके चलते दर्जनों लोग घायल हो गए। भाजपा विधायक ने कहा कि इस दौरान लाठी डंडा चला रहे एक पक्ष के लोगों ने धीरेंद्र सिंह के पिता पर हमला कर दिया। जिसके बाद धीरेंद्र सिंह को अपने बचाव में गोली चलनी पड़ी। उन्होंने कहा कि ये क्रिया की प्रतिक्रिया थी।

सुरेन्द्र सिंह ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि जिसने जो भी गलती की है, उसे उसकी सज़ा मिलनी चाहिए। घटना में आरोपी के परिजन भी घायल हुए हैं, उनके आरोपियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। मामले में इंसाफ़ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र ने आत्मरक्षा में गोली चलाई है। बंदूक़ का लाइसेन्स आत्मरक्षा के लिए ही दिया जाता है। वो अगर गोली नहीं चलाता तो उसके परिवार सहित दर्जनों लोग मारे जाते। उसके पास मरने और मारने के सिवा कोई विकल्प नहीं था।

बता दें कि गुरुवार को दुर्जनपुर गांव में सरकारी कोटे की दुकान के आवंटन को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष और एसडीएम मौजूद थे। आवंटन के लिए दो समूह के लोग जमा थे। एक पक्ष का समर्थन आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह कर रहा था। प्रक्रिया के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में हंगामा हो गया। जब हंगामा बढ़ने लगा तो एसडीएम ने आवंटन की प्रक्रिया रोक दी। इसके बाद जब लोग वहां से जाने लगे तो धीरेंद्र प्रताप सिंह ने फायरिंग कर दी। गोली जयप्रकाश उर्फ गामा पाल को लगी, जिनकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

गोली मारने के बाद आरोपी धीरेन्द्र सिंह मौक़े से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने फ़िलहाल इस मामले में आरोपी धीरेंद्र सिंह के भाई देवेंद्र सिंह को गिरफ़्तार कर लिया है। साथ ही जिन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी, उनमें से भी 4 से 5 लोग को पुलिस ने अरेस्ट किया है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बलिया में युवक ने सरेआम महिला को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

बलिया के कोतवाली क्षेत्र में खौफनाक घटनाक्रम सामने आया है। यहां एक युवक ने दिन दहाड़े महिला को गोली मार दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है, उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।

मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के संतनी सराय चौकी अंतर्गत 32 वर्षीय सिंधु देवी को घनश्याम सिंह ने गोली मार दिया, गोली महिला के बाएं कंधे पर जा लगी, इससे महिला घायल हो गई। बताया जा रहा है कि घायल महिला का पति सुदामा यादव आइटीबीपी में नौकरी करता है। जबकि घर पर उसकी पत्नी सिंधु देवी और उसके दो छोटे बच्चे और उसकी मां रहती है।

आरोपी घनश्याम सिंह ने मामूली विवाद में महिला को गोली मार दी, जो महिला के बाएं कंधे पर जा लगी। सिंधु देवी के बड़े पुत्र ने बताया कि घनश्याम इसके पहले मेरे दादी से झगड़ा कर चुका है, लेकिन दादी ने कुछ नहीं बोला था।

इस मामले में क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार का कहना है कि क्षेत्र के एक गांव में सुबह एक महिला पर गोली चलने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर तत्काल थाना स्थानीय द्वारा मौके पर पहुंचकर महिला को इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से महिला को उच्च इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। महिला की स्थिति डॉक्टर्स ने खतरे से बाहर बताई है, किंतु एहतिहात के लिए BHU रिफर किया गया है। मौके पर कानून व्यवस्था सम्बन्धित कोई समस्या नही है।

Continue Reading

featured

बलिया: खाताधारकों के खाते से अचानक गायब हो गए 16 लाख, सब पोस्ट मास्टर सस्पेंड

Published

on

बलिया के सोहांव गांव में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां खाताधारकों के बचत खाते से 16 लाख रुपए गायब हो गए। इस मामले में सब पोस्ट मास्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सभी खाताधारकों को रकम वापस मिलेगी।

सोहांव गांव निवासी एक व्यक्ति के पोस्ट ऑफिस में 3 लाख रुपए जमा थे, वो पैसा लेने के लिए डाकघर पहुंचे तो देखा कि खाते से पैसे गायब थे। इसी क्षेत्र में रहने वाले एक अन्य व्यक्ति की लड़की की शादी अप्रैल में है। 16 मार्च को अपने खाते से पांच लाख रुपये लेने पहुंचे, तो पता चला कि उनके खाते में 56 हजार 50 रुपये ही थे। अब वह अपनी बेटी की शादी को लेकर चिंतित हैं।

इसी गांव के अन्य व्यक्तियों के खाते से भी पैसे गायब हैं। सभी अपने पैसों को लेकर परेशान हैं। इसकी लिखित शिकायत विभाग के अधिकारियों से की गई है। इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को हुई तो सब पोस्ट मास्टर राजेश सिंह को सस्पेंड कर दिया गया।

सहायक अधीक्षक रसड़ा एससी मिश्रा ने बताया कि जैसे ही गड़बड़ी की जानकारी हुई सब पोस्ट मास्टर राजेश सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। सभी खाताधारकों को पत्र देकर अपने खाते को चेक कराने को कहा गया है। सभी का पैसा मिलेगा।

Continue Reading

featured

बलिया के अरुण केंपस कोचिंग के छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में लहराया अपना परचम।

Published

on

बलिया जनपद के बलिया गढ़वाल रोड मुख्य मार्ग पर कट्टर नाले के पास वरुण केंपस कोचिंग की है। जहां कोचिंग के छात्र आयुष सिंह पुत्र गुप्तेश्वर सिंह ग्राम गोपाल नगर सिवारन के मठिया ने ऑल इंडिया रैंक में 433 वा रैंक लाकर अपने कोचिंग सहित अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।

वही वरुण केंपस कोचिंग के तीन छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल में प्रवेश परीक्षा पास किया है जिसमें से अभिमन्यु गुप्ता पुत्र प्रद्युम्न गुप्ता ग्राम सोनाड़ीह बेल्थरा रोड व छात्रा में नंदिनी पुत्री हरिद्वार प्रजापति ग्राम जेपी नगर गढ़वार रोड ने सैनिक स्कूल परीक्षा में अपना परचम लहराया है, छात्र-छात्राओं सहित जब अभिभावकों से भी बात किया गया तो अभिभावको का खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

वहीं छात्र छात्राओं ने ऐसे कोचिंग में पढ़ने का सभी बच्चों को आवाहन भी किया। वही बताएं कि इस कोचिंग में टीचर बहुत ही अच्छे से पढ़ते हैं जैसा लगता है कि जादू हो रहा है। वही बच्चों ने अरुण सर का काफी तारीफ किया। वहीं अभिभावकों का कहना कि ऐसा कोचिंग रहेगा तो कोई भी बच्चा अपने लक्ष्य तक पहुंच सकता है।

वही हम बात करें अरुण केंपस लाइब्रेरी का तो लाइब्रेरी में भी पढ़कर एक छात्र ITI भी पास कर लिया है। जिसका नाम कृपाशंकर पुत्र राम आशीष राम ग्राम इंदौर ब्लॉक चिलीकहर ने आईआईटी में भी अपना परचम लहरा दिया है।

उस छात्र ने बताया कि हमने बहुत लाइब्रेरिय में पढ़ा है लेकिन इतना शांत और इतना स्वच्छ लाइब्रेरी नहीं मिलती है। अगर किसी छात्र-छात्राओं को शांत वातावरण में पढ़ाई करनी हो तो अरुण केंपस लाइब्रेरी को ही चुने ।आई सुनते हैं वहां पर उपस्थित छात्रों व अभिभावक सहित अध्यापकों का क्या कहना है

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!