बलिया

बलिया- हर घंटे आधा सेमी बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, दहशत में बाढ़ और कटान प्रभावित

बलिया। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ता ही जा है जलस्तर बढ़ने का क्रम बुधवार को भी जारी रहा। ऐसे में अब धीरे-धीरे बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बुधवार को हुई बारिश के कारण चल रहा कटानरोधी काम भी बाधित हुआ है। इससे बाढ़ और कटान प्रभावित क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है।

वहीं केन्द्रिय जल आयोग गायघाट के मुताबिक बुधवार सुबह 8 बजे नदी का जल स्तर 53.240 मीटर रिकार्ड किया गया। नदी में आधा सेमी प्रति घन्टे का बढ़ाव बना हुआ है। यहा खतरा बिन्दु 57.615 मीटर पर दर्ज है। जल स्तर जैसे-जैसे ऊपर उठता जा रहा है वैसे -वैसे नदी की लहरों का दबाव अधूरे पड़े बचाव कार्य पर बढ़ता जा रहा है। इससे क्षेत्र के सुघरछपरा, दूबेछपरा, उदयीछपरा, गोपालपुर आदि गांवो के लोगों में दहशत बढ़ता जा रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया: गर्मी के बढ़ते कहर के बीच जिला अस्पताल में बढ़ाई गई सुविधाएं, 10 बेड का AC वार्ड भी बनकर तैयार

बलिया में भीषण गर्मी और हीट वेव से हालत काफी ज्यादा खराब है। गर्मी के…

48 mins ago

सलेमपुर लोकसभा: बसपा का वॉकओवर, सपा की मुश्किलें!

लोकसभा चुनाव चुनाव के लिए रवींद्र कुशवाहा को इस बार भी बीजेपी ने सलेमपुर सीट…

18 hours ago

बलिया के बांसडीह में रिहायशी बस्ती में लगी आग, जलकर खाक हुई सवा सौ झोपड़ियां

बलिया के बांसडीह में आगजनी की गंभीर घटना सामने आई है। यहां खेवसर गांव के…

20 hours ago

बलिया के जमुनाराम मेमोरियल स्कूल में हुआ विज्ञान की चुनौती प्रतियोगिता का आयोजन

बलिया के चितबड़ागांव के जमुनाराम मेमोरियल स्कूल में विभिन्न तरह के आयोजन होते रहते हैं।…

23 hours ago

JEE मेन के दूसरे सत्र का परिणाम जारी, बलिया के छात्रों ने लहराया परचम

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) के दूसरे सत्र का परिणाम आ चुका है। इन परिणामों में…

1 day ago

बलिया में दूल्हे पर तेजाब फेंकने वाली युवती ने किए चौंकाने वाले खुलासे

बलिया के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र में शादी की रस्मों के दौरान युवक के ऊपर…

1 day ago