बलिया

बलिया: बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में उतरा व्यापार मंडल, संतकुमार की जीत के लिए भरी हुंकार

बलिया में वोटिंग की तारीख नजदीक आने के साथ सियासी घमासान बढ़ता ही जा रहा है। जहां अब व्यापार मंडल ने बीजेपी प्रत्याशी संतकुमार मिठाई लाल गुप्ता को अपना समर्थन दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी की उपस्थिति में भृगु आश्रम के पास संगठन के नगर कमेटी की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में नगर पालिका परिषद बलिया के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संतकुमार मिठाई लाल गुप्ता को सर्वसम्मति से समर्थन की घोषणा अरविंद गांधी ने संगठन का झंडा भेंट कर की। साथ ही भारी बहुमत से भाजपा प्रत्याशी संत कुमार मिठाई लाल गुप्ता को जिताने का भी संकल्प लिया। इस मौके पर नगर पालिका परिषद बलिया के अध्यक्ष पद प्रत्याशी संत कुमार मिठाई लाल गुप्ता भी मौजूद रहे।

बैठक में संजय कुमार गुप्ता जिला मंत्री, युवा जिला अध्यक्ष सतीश कुमार गुप्ता, नगर अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद, नगर महामंत्री लक्ष्मण गुप्ता, सुनील वर्मा उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष जयशंकर वर्मा, सूचना मंत्री प्रीतम गुप्ता, अमित कुमार, अशोक कुमार गुप्ता, शशिकांत वर्मा, पप्पू गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, उप महामंत्री संजय गुप्ता, भारतीय तुरैहा चेतना महासभा के जिला अध्यक्ष दिनेश तुरैहा, कन्हैया लाल वर्मा, ओम प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

सलेमपुर लोकसभा: बसपा का वॉकओवर, सपा की मुश्किलें!

लोकसभा चुनाव चुनाव के लिए रवींद्र कुशवाहा को इस बार भी बीजेपी ने सलेमपुर सीट…

16 hours ago

बलिया के बांसडीह में रिहायशी बस्ती में लगी आग, जलकर खाक हुई सवा सौ झोपड़ियां

बलिया के बांसडीह में आगजनी की गंभीर घटना सामने आई है। यहां खेवसर गांव के…

19 hours ago

बलिया के जमुनाराम मेमोरियल स्कूल में हुआ विज्ञान की चुनौती प्रतियोगिता का आयोजन

बलिया के चितबड़ागांव के जमुनाराम मेमोरियल स्कूल में विभिन्न तरह के आयोजन होते रहते हैं।…

21 hours ago

JEE मेन के दूसरे सत्र का परिणाम जारी, बलिया के छात्रों ने लहराया परचम

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) के दूसरे सत्र का परिणाम आ चुका है। इन परिणामों में…

1 day ago

बलिया में दूल्हे पर तेजाब फेंकने वाली युवती ने किए चौंकाने वाले खुलासे

बलिया के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र में शादी की रस्मों के दौरान युवक के ऊपर…

1 day ago

बलिया के चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में आगजनी, लपटों से घिरा भवन

बलिया के जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बसंतपुर में प्रशासनिक भवन के पीछे आग लगने का मामला…

2 days ago