बलिया

क्या बलिया में सामूहिक विवाह साबित होगा सियासी औजार?

बलिया। रविवार को बलिया जिले में एक साथ 551 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फेफना में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सामूहिक के सूत्रधार थे उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री और फेफना विधानसभा सीट से विधायक उपेंद्र तिवारी। विधायक उपेंद्र तिवारी ने विवाह से पहले सभा को संबोधित किया।

सामूहिक विवाह में पंजीकृत जोड़ियों की संख्या तो 551 थी। लेकिन मौके पर विवाह के लिए 765 वर-वधू पहुंचे। बनारस से गए ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार के साथ 551 जोड़ियों का विवाह संपन्न हुआ। लेकिन इस विवाह कार्यक्रम की शुरुआत हुई दिल्ली के कलाकारों द्वारा राम-सीता विवाह के नाट्य मंचन से।

जिले के बैरिया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह की ओर से भी सामूहिक विवाह का आयोजन कराया गया। बैरिया के खपड़िया बाबा आश्रम पर सामूहिक विवाह का कार्यक्रम हुआ। बलिया सदर से विधायक और प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि। विधायक सुरेंद्र सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत इस आयोजन में 101 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।

सवाल है कि क्या ये सामूहिक विवाह जितना सीधा दिख रहा है उतना ही सीधा है भी? उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव बहुत करीब आ चुका है। इसलिए नेताओं और राजनीतिक दलों की हर गतिविधि को सियासी के नजरिए से भी परखा जाएगा। खासकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के हर कदम को इससे जोड़ा जाना तय है।

बलिया में सात विधानसभा सीटें हैं। 2017 के विधानसभा में चुनाव में पांच सीटें भाजपा के खाते में गईं थीं। लेकिन 2022 के चुनाव का समीकरण पूरी तरह बदल चुका है। 2017 में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी भाजपा के साथ थी। इस बार सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी की साईकिल पर सवार हो चुके हैं। बलिया की तीन सीटों पर ओमप्रकाश राजभर का व्यापक प्रभाव में माना जाता है।

सूत्र बताते हैं कि भाजपा के आंतरिक सर्वे से पार्टी को साफ संकेत मिल चुका है कि बलिया में 2017 के प्रदर्शन को दोहरा पाना आसान नहीं है। एक बड़ी वजह है स्थानिय कार्यकर्ताओं का अपनी पार्टी के विधायको से नाराजगी। बलिया से कई ऐसे विधायक हैं जिनकी बयानबाजी अक्सर भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर देती है।

ऐसे में बलिया के फेफना और बैरिया में आयोजित हुआ सामूहिक विवाह एक सियासी यज्ञ की तरह दिखता है। जिसमें जन सेवा की खुशबु भी है और चुनावी फायदे की महक भी। 551 जोड़ों का विवाह। कार्यक्रम स्थल पर हजारों की भीड़। विवाह के बाद सभी वर-वधू को घरेलू सामान भी दिए गए। ताकि यादगार बनी रहे। मसलन बरतन और सूटकेस जैसी चीजें हर जोड़े को दी गई।

सामूहिक विवाह में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की संख्या अधिक होती है। सरकार की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह में पूरे रीति-रिवाज और सम्मान के साथ वर-वधू की शादी कराई जाती है। कार्यक्रम में आए लोगों के लिए जलपान का प्रबंध भी कराया जाता है। पूरे गाजे-बाजे के साथ यह आयोजन संपन्न होता है। चुनाव से ठीक पहले हुए विवाह लोगों को ठीक-ठीक याद रहेंगे। वैवाहिक मंडप में हुए हवन से पैदा हुए ताप के उर्जा का इस्तेमाल विधानसभा चुनाव में किस कदर होता है इसका जवाब आने वाले दिनों में ही मिलेगा।

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया पहुंचे सनातन पांडेय, बीजेपी पर साधा जमकर निशाना

बलिया के चुनावी गलियारों में इन दिनों हलचलें तेज हैं। अलग अलग पार्टियों से चुनावी…

11 hours ago

बलिया की बेटी रिवा को कियारा आडवाणी से मिला अवार्ड

बलिया की बेटी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। जिले की…

12 hours ago

बलिया में दर्दनाक हादसा, बाइक को बचाने के चक्कर में पुलिया से जा टकराई कार, चालक की मौत

बलिया में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सामने आया है…

15 hours ago

बलिया में पारा 40 के पार, प्रशासन ने हीट स्ट्रोक से बचने के लिए जारी की गाइडलाइन

बलिया में इस वक्त सूरज अपना कहर बरपा रहा है। पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा…

19 hours ago

नेपाली लड़के ने किया बलिया की किशोरी का अपहरण, 3 माह तक किया शारीरिक शोषण

बलिया के एक गांव से 15 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है।…

2 days ago

बलिया में नगर पालिका चेयरमैन समेत 13 लोगों पर FIR दर्ज, ये है मामला

बलिया जिले के छितौनी गांव में नगर पालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल सहित 13 लोगों…

3 days ago