बलिया में पुलिस ने 13 साल के लापता बच्चे को ढूंढने में सफलता हासिल की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एसपी राजकरन नय्यर और एएसपी विजय त्रिपाठी की कड़ी मेहनत से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है। हालाांकि अब तक इस मामले में पुलिस का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
साथ ही कयास लगाए जा रहे हैं कि पुलिस मामले में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा कर सकती है। दरअसल बच्चे के लापता होने पर परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बता दें सिकंदरपुर निवासी कैलाश चंद प्रसाद का बेटा कृष्णा 21 जनवरी को लापता हो गया था। परिजनों को बच्चे को काफी ढूंढा जब वह नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी राजकरन नय्यर और एएसपी विजय त्रिपाठी ने संज्ञान लिया। और अब सूत्रों से खबर मिल रही है कि पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। और बच्चा मिलने के बाद परिवार काफी खुश है। पुलिस को धन्यवाद दे रहा है।
बलिया का प्रशासनिक अमला लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। चुनाव को सकुशल…
बलिया के चुनावी गलियारों में इन दिनों हलचलें तेज हैं। अलग अलग पार्टियों से चुनावी…
बलिया की बेटी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। जिले की…
बलिया में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सामने आया है…
बलिया में इस वक्त सूरज अपना कहर बरपा रहा है। पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा…
बलिया के एक गांव से 15 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है।…