बलिया डेस्क: बलिया में नाइट कर्फ्यू का आदेश जारी कर दिया गया है। जिले में बढते कोरोना मामले के बीच जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। इसी के मद्यनज़र जिला प्रशासन ने शनिवार को ये बड़ा फैसला लिया गया।
जानें 10 बड़ी बात
1-आज से यानी 10 अप्रैल की रात 09 बजे से नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा।
2- नाइट कर्फ्यू जिले में रात्रि 09 बजे से सुबह 06 बजे तक प्रभावी रहेगा।
3- शुक्रवार को ही 12वीं तक के सभी विद्यालयों को बन्द करने का एलान किया गया था।
4- बंद कमरे में सामूहिक आयोजन के लिए 50 लोग या अधिकतम 100 लोगों की अनुमति दी जाएगी।
5- खुले मैदान में 200 से अधिक लोग किसी सार्वजनिक आयोजन में मौजूद नहीं होंगे।
6- कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल पूरी तरह से बंद होंगे, कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन होगा।
7- रात में ट्रेन से आने वाले यात्री अपने टिकट को दिखाकर ही आगे सड़क पर सफर करे सकेंगे।
8- इस दौरान अति आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित नहीं होगी।
9- दूध, दही, जरूरी खाद्यान व दवाओं की वाहन आसानी से प्रवेश कर सकेंगे।
10-अनावश्यक किसी को इस दौरान बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
बलिया के चुनावी गलियारों में इन दिनों हलचलें तेज हैं। अलग अलग पार्टियों से चुनावी…
बलिया की बेटी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। जिले की…
बलिया में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सामने आया है…
बलिया में इस वक्त सूरज अपना कहर बरपा रहा है। पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा…
बलिया के एक गांव से 15 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है।…
बलिया जिले के छितौनी गांव में नगर पालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल सहित 13 लोगों…