बलिया स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के बाद अब शहरी क्षेत्र में आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। कुल 25 आशाओं की नियुक्ति में अनियमितता बरती गई है। जिसके बाद जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर सीमा पांडेय मामले की जांच कर रही हैं।
जानकारी के मुताबिक डिप्टी कलेक्टर ने चिकित्साधिकारी डॉ. जयंत कुमार को पत्र जारी कर कार्यकर्ताओं को नियुक्ति के दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने रिमाइंडर भेजकर तीन अक्टूबर को कलेक्ट्रेट में के साथ उपस्थित रहने को कहा है।
मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ की शिकायत पर डीएम ने 12 सितंबर को मामले की गहनता से जांच का आदेश दिया। इससे पहले शहरी स्वास्थ्य मिशन के नियुक्त आशा कार्यकर्ताओं में चार नियुक्ति में भ्रष्टाचार का आरोप की नियुक्ति में गड़बड़ी मिली थी। तब उन्हें सेवा से बाहर कर दिया था।
ऐसे में माृत शिशु महिला कल्याण संघ की जिलाध्यक्ष सत्या सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र लिख कर नियुक्ति में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। डिप्टी कलेक्टर सीमा पांडेय का कहना है कि शहरी आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति में गड़बड़ी की शिकायत की जांच के लिए विभाग के दस्तावेज मांगे गए हैं। पहली कर नहीं मिलने पर दोबारा पत्र जारी किया गया है।
सीएमओ डॉक्टर जयंत कुमार का कहना है कि यह मामला काफी पुराना है। फिली बार व्यस्तता के कारण दस्तावेज उपलब्ध नही कराए जा सके। कार्यालय में सभी कागजात एकत्रित कराए जा रहे है। जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा।
बलिया के चुनावी गलियारों में इन दिनों हलचलें तेज हैं। अलग अलग पार्टियों से चुनावी…
बलिया की बेटी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। जिले की…
बलिया में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सामने आया है…
बलिया में इस वक्त सूरज अपना कहर बरपा रहा है। पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा…
बलिया के एक गांव से 15 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है।…
बलिया जिले के छितौनी गांव में नगर पालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल सहित 13 लोगों…