एससी-एसटी आरक्षण को लेकर चल रहे आंदोलन पर राजभर ने कहा कि वह एक्ट के पक्ष में हैं, लेकिन बेकसूरों को किसी जुल्म में फंसाना गलत है। उन्होंने कहा कि दो लोगों के झगड़े में दर्जनों लोगों पर मामला दर्ज करना गलत है। इसकी मजिस्ट्रेट से जांच होने के बाद ही मामला दर्ज होना चाहिए। इसी तरह दहेज हत्या के मामलों में भी जांच के बाद कार्रवाई होनी चाहिए। पूर्वांचल राज्य का कराएंगे गठन

मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पूर्वांचल राज्य के गठन के लिए उनकी लड़ाई जारी है। यह कार्य अवश्य पूरा होगा। साथ ही पश्चिमांचल के लिए भी भविष्य में अभियान छेड़ा जाएगा।

उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि 20 मई को शराब बंदी को लेकर बलिया से बिगुल फूंका जाएगा। टीडी कालेज में महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें 50 हजार से अधिक महिलाओं के जुटने की संभावना है। मंत्री ने कहा कि बलिया की महिलाओं को शराब बंदी के अभियान को ऐतिहासिक बनाना होगा।