बलिया में स्वास्थ्य विभाग में फर्जी नियुक्ति मामले में जांच चल रही है। ऐसे में 100 से अधिक कर्मचारी जांच के घेरे में है। इस कार्यवाही की जद में आने वाले कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
कर्मचारी अपने-अपने वकील तैयार कर रहे हैंं। बर्खास्त होने पर कर्मचारियों ने कोर्ट जाने की तैयारी शुरु कर दी है। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग में फर्जी नियुक्ति से संबंधित दो सूची जिला प्रशासन को मिली थी।
इस संबंध में सीडीओ प्रवीण वर्मा की देखरेख में सीटीओ ममता सिंह, डीडीओ व सीएमओ की मौजूदगी में जांच चल रही थी। जांच के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। लिहाजा अब कई कर्मचारियों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। ऐसे में कर्मचारी चिंतित हैं और कुछ न्याय पाने के लिए कोर्ट की शरण में जाने की तैयारी कर रहे हैं।
वहीं शासन की तरफ से आई दूसरी सूची में शामिल सैंकड़ों कर्मचारियों की नियुक्ति की जांच चल रही है। अधिकारी पुरानी फाइलों को खंगालने में जुटे है। लेकिन जांच में जुटे अधिकारी कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। बलिया सीएमओ डॉ जयंती कुमार ने कहा कि शासन की ओर से कोई पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। अन्य जांच से संबंधित अभी कोई जानकारी नहीं है।
बलिया समाजवादी पार्टी के युवा नेता प्रिंस सिंह ने शनिवार को बीजेपी सदस्यता ग्रहण की।…
बलिया में आए दिन आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है। इन घटनाओं में आर्थिक…
लोकसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं और सभी पार्टियां प्रचार में जुटी हुई हैं। अलग…
बलिया में भीषण गर्मी और हीट वेव से हालत काफी ज्यादा खराब है। गर्मी के…
लोकसभा चुनाव चुनाव के लिए रवींद्र कुशवाहा को इस बार भी बीजेपी ने सलेमपुर सीट…
बलिया के बांसडीह में आगजनी की गंभीर घटना सामने आई है। यहां खेवसर गांव के…