बलिया की सड़कों पर आज हंगामा देखा गया। बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल से पूरे शहर की बिजली व्यवस्था ठप्प रही। एक तरफ बिजली कर्मचारियों ने बहिष्कार करने का नया तरीका निकाला और हॉस्पिटल, सिविल कोर्ट के इलेक्ट्रिक रुम की बिजली काट दी।
बिजली कर्मचारियों के इस प्रदर्शन से परेशान होकर जनता व अधिवक्ता भी सड़कों पर उतर गए। सभी ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की। बता दें कि बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से पूरा शहर अंधेरे में डूबा है।
शहर से लेकर गांव तक की बिजली गुल है। व्यापारी, किसान सब परेशान हैं। आज लोगों का आक्रोश फूट गया और सड़क पर जमकर जाम लगाया। वहीं बिगड़ी व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन मौन नजर आया।
बलिया के चुनावी गलियारों में इन दिनों हलचलें तेज हैं। अलग अलग पार्टियों से चुनावी…
बलिया की बेटी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। जिले की…
बलिया में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सामने आया है…
बलिया में इस वक्त सूरज अपना कहर बरपा रहा है। पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा…
बलिया के एक गांव से 15 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है।…
बलिया जिले के छितौनी गांव में नगर पालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल सहित 13 लोगों…