बलिया– सोनभद्र कांड के विरोध में आवाज़ अब पुरे प्रदेश में गूंज रही है. प्रियंका गाँधी की गिरफ्तारी की आंच अब बलिया तक पहुंच चुकी है.
प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया था जिसके बाद वो प्रियंका गाँधी से मिलने जाने वाले थे.
जिसकी भनक बलिया प्रशासन को मिल गई बाद में दर्जनों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता को थाने में पुलिस ने अधिकारीयों की समक्ष बैठाए रखा .
इस अघोषित गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस के नेताओं ने सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ आपति दर्ज कराई है. वहीँ बलिया युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिजित तिवारी ने दावा किया है पुलिस मुझे गिरफ्तार करने के लिए मेरे घर भी पहुच गई है
ज्ञात हो कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया जब वह सोनभद्र में हुए हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने जा रही थी. प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के बाद देश भर में कांग्रेस नेताओं के बीच आक्रोश है.
बलिया समाजवादी पार्टी के युवा नेता प्रिंस सिंह ने शनिवार को बीजेपी सदस्यता ग्रहण की।…
बलिया में आए दिन आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है। इन घटनाओं में आर्थिक…
लोकसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं और सभी पार्टियां प्रचार में जुटी हुई हैं। अलग…
बलिया में भीषण गर्मी और हीट वेव से हालत काफी ज्यादा खराब है। गर्मी के…
लोकसभा चुनाव चुनाव के लिए रवींद्र कुशवाहा को इस बार भी बीजेपी ने सलेमपुर सीट…
बलिया के बांसडीह में आगजनी की गंभीर घटना सामने आई है। यहां खेवसर गांव के…