बलिया स्पेशल
बलिया- धान खरीदी की खस्ताहाल व्यवस्था, गौदाम फुल-तौल बंद, ट्रालियों की लगी कतार

बलिया में धान खरीदी को लेकर की गई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट नजर आ रही है। जहां धान खरीद के लिए टोकन व्यवस्था बंद होने के बाद भी किसान धान बेचने के लिए परेशान हो रहे हैं। जिले में कहीं बारदाने की कमी है तो कहीं भंडारण के लिए जगह ही नहीं है। नतीजन किसान धार बेचने के लिए परेशान हो रहे हैं। जबकि जिला विपणन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि 43 क्रय केंद्रों पर बिना टोकन के धान की खरीदी हो रही है।
गोदाम फुल, तौल बंद- रसड़ा के 5 धान खरीदी केंद्रों में 3 मार्केटिंग और एक पीसीएफ का है। मंडी समिति के एक केंद्र पर गोदाम भरने की वजह से वहां की तौल बंद है। चितबड़ागांव के खरीदी केंद्र पर भी ठेकेदार द्वारा वाहन उपलब्ध नहीं कराये जाने से गोदाम में धान से भर चुका है। ऐसे में धान की खरीद प्रभावित हो रही है। ट्रालियों की लगी कतार- सिकंदरपुर के मार्केटिंग विभाग के खरीदी केंद्र पर दर्जनों किसान गोदाम पर अपनी ट्रॉली लेकर लाइन में डटे हुए हैं।
केंद्र प्रभारी का कहना है कि करीब 6 किसानों से 600 क्विंटल की खरीद हो गई है। हालांकि गाड़ी उपलब्ध नहीं होने से गोदाम में जगह नहीं है। इसके चलते खरीद बंद है। नगरा के विपणन केंद्र पर टोकन व्यवस्था खत्म होने के बाद खरीदारी शुरू हुई। टोकन व्यवस्था खत्म होने के बाद किसान धान से लदी ट्रॉलियों को लेकर केंद्र पर जुट गए। विवाद से बिगड़ रही बात- किसान, कर्मचारियों और पल्लेदारों के बीच विवाद हो रहा है। गोदाम खाली कराने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
धान का उठान होने के बाद खरीद होगी। बिल्थरारोड तहसील क्षेत्र में एक दर्जन धान क्रय केंद्र संचालित हो रहे हैं। टोकन का नियम समाप्त होने के बावजूद खरीद रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। कुछ खरीदी केंद्रों पर बोरे का अभाव भी खरीद के मार्ग में रोड़ा अटका रहा है। हालांकि धान क्रय केंद्रों पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर आनाज लेकर पहुंचे किसान परेशान हैं। टारगेट से बहुत पीछे बलिया- जिले में धान खरीदी का लक्ष्य एक लाख 24 हजार 400 मीट्रिक टन रखा गया था लेकिन अब तक सिर्फ 44 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है।
कहीं गोदाम फुल तो कहीं पर बारदाने के अभाव में धान की खरीद बंद है। आनाज बेचने को परेशान किसान खरीदी केंद्रों का चक्कर काट रहे हैं। खरीदी केंद्र रेवती पर पहले से खरीदे गए करीब 11 हजार क्विंटल धान का उठान नहीं हो सका है। ऐसे में जगह के अभाव में खरीद बंद है।
बलिया स्पेशल
महावीरी झंडा जुलुस निकलने से पहले सिकंदरपुर कस्बे में डीएम ने किया मार्च

बलिया: जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने महावीरी जुलुस को लेकर सिकंदरपुर कस्बे में पुलिस मार्च किया। इसके बाद उन्होंने सिकंदरपुर पुलिस चौकी पर पुलिस कर्मचारियों और एसडीएम के साथ बैठक की और व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जुलूस वाले रास्ते का निरीक्षण किया और पुलिस तैनाती की व्यवस्था भी देखी। उन्होंने पुलिस बल को निर्देश दिया कि जब तक अंतिम जुलूस निकलकर समाप्त न हो जाए, तब तक सभी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
कहीं किसी भी प्रकार की दिक्कत आने पर तुरंत अपने प्रशासनिक अधिकारी को सूचित करेंगे। उन्होंने खुफिया एजेंसी के जवानों को जुलूस पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम प्रशांत नायक, एसडीएम रसड़ा सर्वेश यादव व अन्य प्रशासनिक पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
featured
Ballia डीएम के आदेश पर चित्तू पांडे चौराहे से हटाया गया अतिक्रमण

बलिया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के आदेश पर आज चित्तू पांडे चौराहा स्थित ओवर ब्रिज के नीचे से अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण करने वालों पर आपत्ती जताते हुए नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार ने कहा की इस स्थान पर दुबारा अतिक्रमण हुआ तो सीधे विधिक कार्रवाई की जाएगी। जिस स्थान के पास जिला एवं सत्र न्यायालय का खुला हुआ है उस स्थान के आसपास कोई भी दुकानें नहीं लगेंगी।
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि दुबारा अतिक्रमण किये जाने पर जुर्माना भी लगेगा। इस अभियान में सीओ नगर प्रीति त्रिपाठी, शहर कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह, पीएसआई विश्वदीप सिंह उपस्थित रहे। इनके साथ पीएसी बल और नगरपालिका कर्मचारी मौजूद रहे।
featured
बड़ी संख्या में अफसरों के ट्रांसफर, बलिया के नए मुख्य राजस्व अधिकारी होंगे अनिल अग्निहोत्री

बलिया। यूपी में कई अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। ऐसे में बलिया के मुख्य राजस्व अधिकारी को भी बदला गया है। अब बलिया के नए मुख्य राजस्व अधिकारी अनिल कुमार अग्निहोत्री होंगे। अनिल कुमार इससे पहले जौनपुर में नगर मजिस्ट्रेट थे। जिन्हें अब बलिया की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा वर्तमान मुख्य राजस्व अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव को लोक सेवा आयोग का उप सचिव बनाया गया है। बता दें प्रदेश में 59 अधिकारियों को बदला को गया है। बलिया में सिर्फ मुख्य राजस्व अधिकारी नहीं बदले गए बल्कि उपजिलाधिकारी राहुल कुमार यादव को भी हटाया गया है। उन्हें सहकारी चीनी मिल संघ/ निगम लखनऊ का प्रधान प्रबंधक बनाया गया है।
प्रदेश में कई विभागों में फेरबदल किया गया है। बलिया में अब नए मुख्य राजस्व अधिकारी अनिल कुमार अग्निहोत्री होंगे। जो कि बलिया से पहले जौनपुर में तैनात थे। अब बलिया संभालने वाले हैं। वर्ष 2014 बैच के पीसीएस अधिकारी अनिल अग्निहोत्री मूल रुप से हरदोई के निवासी हैं। वह कानपुर नगर में अपर नगर मजिस्ट्रेट के पद तैनात थे।
-
featured3 weeks ago
बलिया नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सस्पेंड, कई और पर लटकी तलवार!
-
featured3 weeks ago
बलिया-सिकंदरपुर और फेफना-मऊ एसएच बने नेशनल हाईवे, होगा जीर्णोद्धार
-
बलिया2 weeks ago
बलिया पहुंची पूर्व PM चंद्रशेखर की मूर्ति, 22 लाख की लागत से बनी है 11 फुट ऊंची प्रतिमा
-
featured6 days ago
बलियाः ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का रकबा घटा, अब 726 नहीं, 460 हेक्टेयर भूमि ही ली जाएगी
-
बलिया3 weeks ago
बलिया के तीन पूर्व प्रधान और 4 सचिव पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी
-
featured3 weeks ago
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस पर हादसा, 4 की मौत, बलिया का रहने वाला था परिवार
-
बलिया2 weeks ago
बलिया में बिना अनुमति के नहीं खुल सकेंगे स्कूल और कोचिंग संस्थान, DIOS ने जारी किए आदेश
-
बलिया1 week ago
रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, बलिया-वाराणसी मेमो अब प्रयागराज रामबाग तक चलेगी