बलिया का रेलवे स्टेशन टॉप क्लास स्टेशन बनने वाला है। यहां के स्टेशन भवन को हैरिटेज भवन के रुप में विकसित करने का काम चल रहा है। यह अब भव्य स्वरुप में दिखेगा।
स्टेशन परिसर में 10 से 12 करोड़ रुपए की लागत से कायाकल्प का काम चल रहा है। स्टेशन के दोनों पुराने ब्रिजों को तोड़ा जाएगा। प्लेटफार्म एक से दो, तीन-चार और उत्तरी प्रवेश द्वार आने-जाने के लिए नया फुट ओवर ब्रिज बनने वाला है। प्लेटफार्म एक के पूर्वी छोर पर शेड का निर्माण कार्य चल रहा है। बैठने के लिए कुर्सियां-पंखे लगेंगे। शुद्ध पेयजल के लिए पाइप लाइन बिछाने और चबूतरे के निर्माण का काम चल रहा है। प्लेटफार्म संख्या दो और तीन की सुविधाओं का विस्तार होगा।
पुराने शौचालय को तोड़कर नया शौचालय बनाया जाएगा। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए विश्रामालय बनाया जा रहा है। स्टेशन परिसर के आसपास पार्क का निर्माण भी चल रहा है। यहां से मुंबई, दिल्ली, पंजाब सहित कई महानगरों के लिए ट्रेनों का संचालन भी होगा। स्टेशन के मुख्य द्वार पर दबाव कम करने के लिए द्वितीय प्रवेश द्वार को विकसित किया जा रहा है।
मालगोदाम चौराहा से द्वितीय प्रवेश द्वार तक सड़क निर्माण शुरु होने वाला है। स्टेशन पर स्केलेटर की सुविधा मिलेगी। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि स्टेशन परिसर का पूरा स्वरुप बदलने का कार्य तेजी से चल रहा है। नववर्ष में यात्रियों को महानगरों की तर्ज पर तमाम सुविधाएं मिलेंगी। और जिले के गौरवशाली इतिहास का अनुरुप स्टेशन दिखेगा।
बलिया के चुनावी गलियारों में इन दिनों हलचलें तेज हैं। अलग अलग पार्टियों से चुनावी…
बलिया की बेटी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। जिले की…
बलिया में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सामने आया है…
बलिया में इस वक्त सूरज अपना कहर बरपा रहा है। पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा…
बलिया के एक गांव से 15 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है।…
बलिया जिले के छितौनी गांव में नगर पालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल सहित 13 लोगों…