बलिया। समाजवादी पार्टी ने ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सक्रियता बढ़ा दी है। ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक सपा समर्थक बीडीसी सदस्यों से आवेदन मांगे गए हैं। 16-22 जून तक ब्लॉक प्रमुख के लिए आवेदन मांगे गए हैं। 22 जून तक किए जाने वाले आवेदनों पर विचार कर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने चार ब्लॉकों सोहांव, दुबहड़, बेलहरी, चिलकहर को छोड़ कर अन्य 13 ब्लॉकों से प्रत्याशियों को आवेदन करने को कहा।
जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने एक पत्र के जरिये कहा है कि प्रत्याशी बनने के लिए 16-22 जून तक जिला कार्यालय पर पार्टी के महासचिव राजन कन्नौजिया या जिला सचिव रविन्द्र नाथ यादव के यहाँ जमा कर सकते हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा है कि ऐसे अभ्यर्थी जो पार्टी के सक्रिय सदस्य एवं समाजवादी बुलेटिन के आजीवन सदस्य हों सिर्फ वही आवेदन कर सकते हैं। समयावधि में प्राप्त सभी आवेदनों पर चुनाव समिति फैसला करेगी। बता दें कि जिले में बांसडीह, बेलहरी, बेरुआरबारी, सुल्तानगंज, चिलकहर, दुबहड़, गड़वार, हनुमानगंज, मनियर, मुरली छपरा, नगरा, नवानगर,पंदह, रसड़ा,
रेवती, सियर, सोहाव, बैरिया समेत कुल 17 ब्लॉक हैं। फ़िलहाल सपा ने चार ब्लाक पर अपने प्रत्याशी घोषित किये हैं जिनमें दुबहड़ से रीता सिंह, बेलहरी से शशांक शेखर तिवारी, सोहाव से भाग्यमानी यादव और चिलकहर से आदित्य गर्ग को अपना प्रत्याशी बनाया है। गौरतलब है कि सपा सरकार में पंचायत चुनाव में जिले के कई ब्लॉकों में सपा समर्थक ब्लॉक प्रमुख के पदों पर काबिज हुए थे। इस बार प्रदेश में भाजपा सरकार है। ऐसे में सपा के सामने कई जगह अपना गढ़ बचाने की चुनौती भी है।
बलिया का प्रशासनिक अमला लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। चुनाव को सकुशल…
बलिया के चुनावी गलियारों में इन दिनों हलचलें तेज हैं। अलग अलग पार्टियों से चुनावी…
बलिया की बेटी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। जिले की…
बलिया में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सामने आया है…
बलिया में इस वक्त सूरज अपना कहर बरपा रहा है। पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा…
बलिया के एक गांव से 15 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है।…