बलिया में सड़क हादसे में एक सहायक अध्यापिका की मौत हो गई। उनकी मौत से बेसिक शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक पकड़ी थाना क्षेत्र के भोरछपरा बाछापार निवासी सुनीता यादव पत्नी नंद किशोर यादव की तैनाती शिक्षा क्षेत्र पंदह के प्राथमिक विद्यालय बेलौना पर थी। 2015 में कुशीनगर से नौकरी की शुरुआत करने वाली सहायक अध्यापिका सुनीता यादव 2021 में स्थानांतरित होकर गृह जनपद बलिया आ गईं थीं।
मंगलवार की शाम पति-पत्नी बलिया से गांव जा रहे थे। वे पचखोरा पहुंचे ही थे कि तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुनीता और उनके पति गंभीर रुप से घायल हो गए। गंभीरावस्था में सुनीता को मऊ में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सुनीता की मौत हो गई।
बलिया का प्रशासनिक अमला लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। चुनाव को सकुशल…
बलिया के चुनावी गलियारों में इन दिनों हलचलें तेज हैं। अलग अलग पार्टियों से चुनावी…
बलिया की बेटी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। जिले की…
बलिया में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सामने आया है…
बलिया में इस वक्त सूरज अपना कहर बरपा रहा है। पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा…
बलिया के एक गांव से 15 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है।…