Connect with us

बलिया

बलिया: CBSE परीक्षा परिणामों में जमुनाराम मेमोरियल स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम

Published

on

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल यानि CBSE ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए है। इन परिणामों में लड़कियों ने बाजी मारी। परीक्षा में चितबड़ागांव में स्थित प्रतिष्ठित विद्यालय जमुना राम मेमोरियल स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

विद्यालय की ऋषिका जायसवाल ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं में विद्यालय टॉप किया है। इसके अलावा सलक्षा ने 92.6 प्रतिशत, लव कुमार पांडेय ने 92 प्रतिशत, अमीषा यादव ने 92 प्रतिशत, प्रियांशी उपाध्याय ने 90 प्रतिशत और मुस्कान यादव ने 89 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

10वीं में दिवाकर उपाध्याय ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में टॉप किया। विद्यालय के छात्र गौरव सिंह ने भी 90 प्रतिशत अंक हासिल किया है। इन विद्यार्थियों की सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर तुषार नंद और प्रधानाचार्य अबरी कुमार बघेल ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

बलिया

बलिया में बेकाबू कार पलटी, पूर्व विधायक समेत 5 लोग घायल

Published

on

(more…)

Continue Reading

बलिया

बलिया स्वास्थ्य विभाग की रैंकिंग में जबरदस्त सुधार, 74 से 28 रैंक आने पर DM ने की सराहना

Published

on

बलिया में स्वास्थ विभाग की रैंक में सुधार होने पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने खुशी जाहिर की। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की सराहना की। स्वास्थ्य विभाग ने मार्च ने 65 और अप्रैल में 28 रैंक हासिल की। जबकि फरवरी में 74 रैंक होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की थी।

दरअसल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर 14 मापदंडों के आधार पर राज्य स्तर पर हेल्थ डैश बोर्ड तैयार किया जाता है जिसके आधार पर जनपद की रैंक बनती है। जनपद बलिया की रैंक फरवरी में 74 थी। जिसके बाद मार्च में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने नराजनी जताई।

उन्होंने निर्देशित किया गया था कि स्वास्थ्य विभाग पिछड़े हुए मापदंड पर विशेष ध्यान दें। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी अधीक्षक,प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की साप्ताहिक समीक्षा और जिला कार्यक्रम प्रबंधक की समीक्षा करने के निर्देश दिए। जिसके तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी साप्ताहिक समीक्षा बैठक की कर रहे हैं।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने डेटा की गुणवत्ता पूर्ण फीडिंग पोर्टल पर कराई। परिणाम स्वरूप मार्च में जनपद की रैंक 65 और अप्रैल में 28 रैंक प्राप्त हुई।इस में स्वास्थ्य विभाग की ब्लॉक और जनपद की टीम ने अच्छा काम किया। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम की सराहना की और बधाई दी। साथ ही निरंतर बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित भी किया है।

Continue Reading

बलिया

बलिया में 70 प्रतिशत छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए अयोग्य घोषित करने का विरोध, कल छात्र देंगे धरना

Published

on

बलिया में 2 जून को छात्रनेता छात्रवृत्ति को लेकर सत्याग्रह कलेक्ट्रेट परिसर में पुराना धरना स्थल पर एकदिवसीय धरना करने वाले हैं। सत्याग्रह के नेतृत्वकर्ता और छात्रनेता प्रवीण कुमार सिंह ने छात्रवृत्ति के संदर्भ में तथ्यात्मक आंकड़े पेश करते हुए यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 2022- 23 में 83,62,085 छात्रों ने छात्रवृत्ति के लिए अवेदन किया। लेकिन सिर्फ 21.66 लाख छात्रों के ही खाते में ही राशि जारी की गई। जबकि 9,23,669 छात्रों को दस्तावेजी तौर पर अयोग्य घोषित किया गया। इससे करीब 70% छात्र इस साल भी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाएंगे। सरकार ने दूसरी किश्त मई महीने में देने को कहा था जो की बीत गया है।



उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है इस छलावे का पुरजोर विरोध करे। छात्रों को अपने हक की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से लड़नी होगी और अपनी आवाज बुलंद करना होगा। छात्रवृत्ति केवल एक राशि नहीं होती, बल्कि छात्रों के आगामी पढाई की एक उम्मीद होती है। ऐसे में सरकार द्वारा छात्रवृत्ति न देना समझ से परे है। अधिकारी लगातार राशि के अभाव की बात कर रहे हैं।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!