बलिया। संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा। बता दें गुरुवार को सिकन्दरपुर के पकड़ी थाना क्षेत्र के बीरा भाँटी गाँव में एक नव विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था। मायके पक्ष के आरोप पर गिरफ्तारी हुई।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़ी थाना क्षेत्र के बीराभाँटी गांव निवासी सतीश सिंह की शादी पिछले साल 2 दिसंबर को बिहार के सिवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के योगिया डीह गांव निवासी रामदास सिंह की पुत्री लवली सिंह 22 साल से हुई थी। और शादी के बाद सब कुछ ठीक भी था।
लेकिन अज्ञात कारणों से गुरुवार को देर शाम लवली सिंह ने अपने कमरे में छत की कुंडी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस का कहना है कि उस वक्त घर पर कोई नहीं था। घर के सभी परिजन किसी रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। वहीं मायके वालों का कहना है कि शाम को फोन पर बेटी से बात हुई थी। उसके बाद फोन करने पर जब फोन नही उठा तो किसी अनहोनी की आशंका होने पर पुलिस को फोन किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरा खोलवाकर देखा तो लवली सिंह फांसी पर लटकी हुई थी। पुलिस ने अन्य औपचारिकता पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को मृतका लवली सिंह के पिता की तहरीर पर आरोपी पति सतीश सिंह और ससुर रमाशंकर सिंह को पुलिस ने जेल भेजा।
बलिया समाजवादी पार्टी के युवा नेता प्रिंस सिंह ने शनिवार को बीजेपी सदस्यता ग्रहण की।…
बलिया में आए दिन आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है। इन घटनाओं में आर्थिक…
लोकसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं और सभी पार्टियां प्रचार में जुटी हुई हैं। अलग…
बलिया में भीषण गर्मी और हीट वेव से हालत काफी ज्यादा खराब है। गर्मी के…
लोकसभा चुनाव चुनाव के लिए रवींद्र कुशवाहा को इस बार भी बीजेपी ने सलेमपुर सीट…
बलिया के बांसडीह में आगजनी की गंभीर घटना सामने आई है। यहां खेवसर गांव के…