बलिया में जनेश्वर मिश्रा सेतु पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबिक एक घायल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरु कर दी। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के मुताबिक अमित कुमार राय (19) पुत्र अशोक राय और आशीष राय (20) पुत्र विनोद राय सेमरी बक्सर बिहार निवासी थे। दोनों रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत हड़िया ग्राम अपने मामा के यहां आए थे। शनिवार सुबह सेमरी बक्सर अपने घर लौट रहे थे।
तभी दुबहर केे जनेश्वर मिश्रा सेतु पर सामने आ रही बाइक से इनकी भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। तीनों गभीर रुप से घायल युवकों को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां अमित राय (23) पुत्र अशोक राय और नंदू गोंड (23) पुत्र स्वामी नाथ गोंड की मौत हो गई। वहीं, आशीष राय (24) पुत्र स्व. विनोद राय की हालत गंभीर है। उसका उपचार चल रहा है।
लोकसभा चुनाव चुनाव के लिए रवींद्र कुशवाहा को इस बार भी बीजेपी ने सलेमपुर सीट…
बलिया के बांसडीह में आगजनी की गंभीर घटना सामने आई है। यहां खेवसर गांव के…
बलिया के चितबड़ागांव के जमुनाराम मेमोरियल स्कूल में विभिन्न तरह के आयोजन होते रहते हैं।…
संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) के दूसरे सत्र का परिणाम आ चुका है। इन परिणामों में…
बलिया के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र में शादी की रस्मों के दौरान युवक के ऊपर…
बलिया के जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बसंतपुर में प्रशासनिक भवन के पीछे आग लगने का मामला…