बलिया के दुबहड़ क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना ग्राम पंचायत नगवा के हरलाल छपरा की है। जहां निवासी 22 वर्षीय युवक को मंदिर पर करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में कोहराम मच गया है।
बताया जा रहा है कि नवरात्रि उत्सव के चलते गांव स्थित मां काली जी मंदिर पर 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन का आयोजन था। इसमें ग्रामवासियों के साथ नगवा हरलाल छपरा निवासी अंजनी कुमार पाठक भी शामिल हुआ था। अखंड हरिकीर्तन सम्पन्न होने के बाद अंजनी रात 8 बजे अन्य लोगों के साथ मिलकर सामान सुरक्षित करा रहा था। उसी दौरान टेंट के खंभे में बिजली का करंट आ गया और वह उसकी चपेट में आ गया। वह दो भाइयों के बीच अंजनी कुमार पाठक एकलौता चिराग था। घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बलिया का प्रशासनिक अमला लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। चुनाव को सकुशल…
बलिया के चुनावी गलियारों में इन दिनों हलचलें तेज हैं। अलग अलग पार्टियों से चुनावी…
बलिया की बेटी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। जिले की…
बलिया में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सामने आया है…
बलिया में इस वक्त सूरज अपना कहर बरपा रहा है। पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा…
बलिया के एक गांव से 15 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है।…