Connect with us

featured

पक्षी महोत्सव के दूसरे दिन पर्यटकों से गुलजार रहा बलिया का सुरहाताल

Published

on

बलिया: सुरहाताल पक्षी विहार महोत्सव के दूसरे दिन पर्यटकों की भीड़ से सुरहा ताल गुलजार रहा। लोगों ने खूब नौकायन का आनंद लिया। बच्चों ने भी झूले और अन्य मनोरंजन के साधनों के जरिए खूब मस्ती की। वहीं युवाओं के बीच सेल्फी लेने की होड़ देखने को मिली।

पक्षी महोत्सव के दूसरे दिन भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि सुरहा ताल को पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में प्रयास काफी सराहनीय है। प्रवासी पक्षियों के लिए यहां शुद्ध और उनके अनुकूल वातावरण है। प्रवासी पक्षी यहां की सुंदरता में एक हैं। दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

भाषण पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता के जरिए पर्यावरण संरक्षण को किया गया जागरूक

सुरहा ताल पक्षी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रभारी डॉ इफ़्तेख़ार खान के निर्देशन में भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर कला प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगिता हुई। सभी प्रतियोगिताएं प्राकृतिक वनस्पति, जीव जंतुओं और पर्यावरण पर आधारित रही। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। तीनों प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

प्राथमिक विद्यालय के बच्चों का नाटक रहा सबसे खास

पक्षी महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उच्च प्राथमिक विद्यालय, शेरवा कलां के छात्र-छात्राओं का नाटक सबसे खास रहा। सीमित संसाधनों में रहने वाले छात्र-छात्राओं के पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नाटक में इनकी शानदार प्रतिभा देखने को मिली। प्रधानाध्यापक शंकर रावत के नेतृत्व में सीख रहे इन बच्चों के नाटक की सराहना हर किसी ने की। नाटक के बाद प्रस्तुत करने वाले बच्चों के साथ लोगों ने खूब सेल्फी ली।नौकायन के लिए दिखी लम्बी लाइन

सुरहा ताल पक्षी महोत्सव के दूसरे दिन लोगों ने नौकायन का खूब आनंद लिया। दिन में नौकायन करने वालों की भीड़ इतनी बढ़ गई कि लोगों को काफी देर तक इंतजार भी करना पड़ा। वही इस भीड़ से नाविकों के चेहरे भी गुलजार दिखे। सुरहा ताल के बीच लाइफ जैकेट पहनकर नौकायन करने वालों की भीड़ इस महोत्सव की सुंदरता में चार चांद लगा रही थी।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

code

featured

बलिया के विकास के 5 काम नहीं बता पाए प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र!, डीएम ने संभाला मोर्चा

Published

on

बलिया। यूपी सरकार के 6 साल पूरे होने पर प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र (दयालु) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। लेकिन बलिया के विकास से सम्बन्धी कोई भी 5 काम के बारे में मंत्री नहीं बता पाए प्रभारी मंत्री असमर्थ दिखे और बुकलेट का हवाला देने लगे। हालांकि डीएम रवींद्र कुमार ने पुस्तक विमोचन की बात कहते हुए मोर्चा संभाल लिया।

दरअसल पहले तो प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र (दयालु) ने प्रदेश के तमाम विकास के बारे में बताया। फिर मीडिया से मुखातिब हुए। मीडिया ने जिला अस्पताल की चर्चा करते हुए कई सवाल किए जिसका जवाब मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने बखूबी दिया।

लेकिन एक सवाल का ज़बाब देने में मंत्री उलझ गये। सवाल ये रहा कि प्रदेश के बारे में जानकारी मिल गई।
अब बलिया के 5 कोई काम बता दीजिए लेकिन मंत्री असमर्थ दिखाई दिए। हालांकि डीएम रवींद्र कुमार ने पुस्तक का विमोचन करने की बात कहते हुए मोर्चा संभाल लिया।

Continue Reading

featured

बलियाः हत्या के मामले में दोषी आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

Published

on

बलिया। सत्र न्यायालय ने हत्या के मामले में दोषी पाते हुए एक आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी पर 10 हजार का अर्थदंड भी लगाया गया है।

बता दें कि मामला हल्दी थाना क्षेत्र के हांसनगर गांव का है। जहां बारात में फोटो खींचने के दौरान विवाद हो गया। इस विवाद में आरोपी सूरज ने अपने चचेरे भाई विशाल साहनी की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। भाई बादल साहनी की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी सूरज साहनी को सात जून 2021 को गिरफ्तार कर लिया था। तीनों आरोपियों रामायण साहनी पुत्र स्व. सुखराज साहनी, सरल साहनी पुत्र रामायण साहनी, पतरु साहनी पुत्र रामायण साहनी निवासी हांसनगर को हल्दी पुलिस ने दो दिन बाद गिरफ्तार किया था।इस मामले में कोर्ट ने सुनवाई की। जहां सत्र न्यायाधीश जितेंद्र कुमार पांडेय ने आरोपी सूरज साहनी को हत्या का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास तथा 10 हजार के अर्थदंड से दंडित किया। आयुध अधिनियम में दोषसिद्ध पाते हुए तीन वर्ष के कारावास और पांच हजार के अर्थदंड से दंडिता किया। वहीं, कृष्णा साहनी, रामायण साहनी और अन्य आरोपी को दोषमुक्त किया गया।

गौरतलब है कि सूरज साहनी ने पत्नी के साथ जहरीला बिस्कुट खा लिया था। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान प्रेमिका की मौत हो गई थी। सूरज साहनी को बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा गया था।

Continue Reading

featured

बलियाः 65 करोड़ की लागत से बनेगा भृगु कॉरीडोर

Published

on

बलिया में विकास की धारा फिर बहेगी। 65 करोड़ की लागत से भृगु कॉरीडोर के साथ ही चित्रगुप्त मंदिर और शहीद पार्क में विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही जनपद में छह स्थानों पर प्रवेश द्वार भी बनाए जाएंगे।

परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह इस परियोजना को लेकर बेहद गंभीर थे और उनके प्रयास के बाद इस परियोजना को मंजूरी मिली है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यटन और संस्कृति परिषद की बैठक में पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने डीएम के सामने इसका प्रजेंटेशन दिया था।

अब परियोजना का अनुमोदन किया गया था। शासन ने स्वीकृति परियोजना में कुल 3 फेज में विकास कार्य कराए जाएंगे। पहले फेज में भृगु मंदिर को विकसित किया जाएगा। अब मंदिर के विकास के साथ ही गंगा नदी से मंदिर तक रास्ते आदि का निर्माण भी किया जाएगा। दूसरे फेज में चित्रगुप्त मंदिर को विकसित किया जाएगा। यहां भृगुमंदिर परिसर में ही स्थित है।योजना बनाते समय महर्षि भृगु के गंगा नदी के पार परसिया स्थित मूल आश्रम को मंदिर से जोड़ने की बात भी कही गई थी। ये जल मार्ग से होना था। स्वीकृत योजना में गंगा नदी से मंदिर कर रास्ते की बात है। परियोजना के तहत सभागार, कांफ्रेंस हॉल, पेयजल के लिए वॉटर कूलर, यात्रा निवास और शौचालय का निर्माण किया जाएगा।

इसके साथ ही तीसरे फेज में शहर के चौक स्थित शहीद पार्क का विकास किया जाएगा। इसके साथ ही यहां स्थापित महात्मा गांधी की नई प्रतिमा भी लगाई जाएगी। साथ ही यहां एक लाइब्रेरी का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके साथ ही जनपद में प्रवेश करने वाले छह मार्गों पर प्रवेश द्वार का भी निर्माण किया जाएगा। इन सभी को लेकर भृगु कारीडोर तैयार होगा।

पर्यटन विभाग एडीओ अनिल सक्सेना ने बताया कि भृगु कारीडोर के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। इसे स्वीकृत कर दिया गया है। कार्यदायी संस्था भी तय कर दी गई है। उम्मीद है कि अप्रैल तक कार्य शुरू हो जाएगा।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!