Connect with us

बलिया

बलिया में सपा-कांग्रेस पर बरसे उपमुख्यमंत्री, कहा- 2014 के पहले देश में भ्रष्टाचार वाली सरकार थी

Published

on

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बलिया पहुंचे। यहां उन्होंने नगर पालिका बलिया से भाजपा प्रत्याशी संत कुमार उर्फ मिठाई लाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा के साथ कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि बजरंगबली पर वैन लगाने वालों को दुनिया माफ नहीं करेगी। अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बन रहा है। कांग्रेस ने कोर्ट में शपथ पत्र दिया था कि राम जन्म का कोई प्रमाण नहीं है। उन्होंने कांग्रेस की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 के पहले देश में भ्रष्टाचार वाली सरकार थी। उस समय अधिकतर मंत्री लूट-खसोट कर जेल में थे, लेकिन भाजपा की सरकार में कोई भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया है।

आज बलिया का नाम पूरे देश और विश्व में है। योगी आदित्यनाथ ने माफियाओं को खत्म करने का काम किया है। सपा के लोग खाली प्लाट और मकान का नारा देकर कब्जा करने का काम करते थे। आज बेटियां सुरक्षित हैं। 90 प्रतिशत स्कूल कायाकल्प योजना से बेहतर व सुंदर बने हैं। अमृत योजना चलाकर नगरों को स्वच्छ किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पहले गरीब के घर पहले बीमार होने पर गहने व जमीन बिक जाते थे। अब पांच लाख का आयुष्मान कार्ड पर इलाज हो रहा है। किसानों सम्मान दिया जा रहा है। आज हर गांव में पंचायत भवन बना है, जिसमे सचिव बैठ रहे हैं। पहले जिले में बत्ती रात या दिन में आती थी, आज जनरेटर शोपीस बने हैं। पूर्वाचल एक्सप्रेस से बलिया के लोग चार घंटे में लखनऊ पहुंच जा रहे है। मेडिकल कालेज व अस्पताल के सुविधाएं बेहतर होंगी। बलिया में सभी घरों में शौचालय बनवाने का काम किया, महिलाओं को सम्मान देने का काम किया। जलजीवन के माध्यम से हर घर को नल से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि पुलवामा अटैक में नरेंद्र मोदी ने सेना को छूट दी। जवानों ने पाकिस्तानियों के सैकड़ो कैम्प उजाड़ दिए। हमारा अभिनंदन जहाज सहित पाकिस्तान में गिर गया था, लेकिन नरेंद्र मोदी के कारण अभिनन्दन ससम्मान वापस लौटे।  सूडान में गृह युद्ध चल रहा है, प्रधानमंत्री के कारण भारतीयों से भरी जहाजें आ रही हैं। देश में पंडित दीनदयाल का सपना सकार हो रहा है। कच्चे मकान वालों को पक्का मकान मिला है।

बलिया

बलिया में आयोजित हुआ भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन, गिनाई उपलब्धियां

Published

on

केंद्र में भाजपा सरकार के 9 साल पूरे होने पर दूबेछपरा स्थित पूर्णानंद इंटरमीडिएट कॉलेज में बुधवार को प्रबुद्ध वर्ग का सम्मेलन हुआ। इस मौके पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

उन्होंने कार्यक्रम में भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई और विपक्ष पर सवाल उठाए। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब देश खुद को सम्मानित व गर्व की अनुभूति कर रहा है, तब कुछ लोग विदेश के मंच से देश की बुराइयां कर रहे है। गालियां दे रहे है, लेकिन जनता सब जानती है। समय से इसका माकूल जवाब भी देगी।

इस मौके पर बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि मोदी सरकार ने भारतवासियों को सम्मान दिलाया है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने पार्टी को पुनः बहुमत से तीसरी बार केंद्र में बिठाने के लिए आग्रह किया।

इस मौके पर राज्य सभा सांसद नीरज शेखर ने जनता का आभार जताया। पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय, जिला प्रभारी विजय बहादुर दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू, पूर्व विधायक विक्रम सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। संचालन हरीकंचन सिंह ने किया। सम्मेलन में विपुलेन्द्र सिंह, आदित्य नारायण तिवारी, अश्वनी ओझा, अवनींद्र ओझा, पिंकू ओझा, धनंजय सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

Continue Reading

बलिया

बलिया जिला जज ने कारागार का किया औचक निरीक्षण, बंदियों की समस्या हल करने के दिए निर्देश

Published

on

बलिया में बुधवार को अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव सुरेन्द्र प्रसाद ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने किशोर बैरक सहित सभी बैरक का निरीक्षण कर बंदियों से बातचीत की। साथ ही बंदियों की छोटी-छोटी समस्याओं पर ध्यान देते हुए उन्हें निराकरण के लिए जेलर को निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान जेलर को यह भी निर्देशित किया कि जिला कारागार बलिया में निरूद्ध ऐसे बन्दी जिनकी जमानत कोर्ट से स्वीकृत की जा चुकी है लेकिन किन्ही कारण से रिहा नहीं हो सके, ऐसे बन्दियों का विवरण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया दें। वहीं कुछ बन्दियों ने अवगत कराया कि उनके मुकदमें की पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं है, इस संबंध में जेलर को निर्देशित किया कि जिन बन्दियों के पास मुकदमें की पैरवी के लिए अधिवक्ता उपलब्ध नहीं हैं उनसे प्रार्थना पत्र लेकर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया को प्राप्त करवाना सुनिश्चित करें।

साथ-ही जिला कारागार बलिया में विधिक साक्षरता और जागरूकता शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, सुरेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें बंदियों को विधिक रूप से जागरूक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया के अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव ने बताया कि जिला कारागार बलिया में लीगल एड क्लीनिक स्थापित की है, जिसमें पैरा लीगल वॉलेंटियर नामित हैं जो बंदियों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराएंगे। इस दौरान राजेन्द्र सिंह जेलर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता हंसराज तिवारी, रीना तिवारी उपकारापाल, अमर सिंह उपकारापाल मौजूद रहे।

Continue Reading

बलिया

बलिया की लक्ष्मी बनी गृह मंत्रालय में स्टेटिसटिकल इन्वेस्टीगेटर

Published

on

बलिया के मझौवा की रहने वाली लक्ष्मी मिश्रा ने जनपद का नाम रोशन किया है। उन्होंने कर्मचारी चयन आयोग की CGL परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनका चयन स्टेटिसटिकल इन्वेस्टीगेटर के पद पर हुआ है। इनकी इस सफलता से परिवार सहित पूरे डुमरांव में खुशी का माहौल है।

अब लक्ष्मी मिश्रा गृह मंत्रालय के साथ काम करेंगी। लक्ष्मी के पिता का नाम पुरुषोत्तम है। लक्ष्मी ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई पंचरूखिया के सिस्टर निवेदिता डे स्कूल से की। इसके बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से BSc की डिग्री हासिल की और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से स्टेटिसटिक्स विषय में MSc की।

लक्ष्मी ने सेल्फ स्टडी करते हुए परीक्षा दी और कामयाबी हासिल की। उनकी सफलता पर परिवार में हर्ष का माहौल है। लक्ष्मी अपने इस सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को देते हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत का फल जरूर मिलता है। उन्हें यह उम्मीद थी कि एक न एक दिन सफलता प्राप्त होगी। इसलिए कभी मन को छोटा नहीं किया, जिससे आत्मविश्वास हमेशा बना रहा।

 

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!