Connect with us

बेल्थरा रोड

बिल्थरारोड को जल्द मिल जाएगा आक्सीजन प्लांट, निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी

Published

on

बिल्थरारोड। वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण के कारण मरीजो को हो रही आक्सीजन की कमी को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर पर बन रहे आक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

आक्सीजन प्लांट का निर्माण नगर पंचायत के चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त की देखरेख में कराया जा रहा है। निर्माण का कार्य दिन और रात दोनो समय तेजी से चल रहा है। जिसमे लगभग दो दर्जन मिस्त्री और मजदूर लगे हुए है। लगभग दो सप्ताह में यह आक्सीजन प्लांट अपने मूर्तरूप में आ जायेगा।

चेयरमैन गुप्त ने कहा कि जनहित से यह जुड़ा है। इसलिए निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कर जनता को समर्पित कर दिया जायेगा। आक्सीजन प्लांट से सम्बंधित मशीन भी शीघ्र लग जायेगी। इस प्लांट से लगभग 10 टन आक्सीजन की आपूर्ति सीएचसी के लगभग 20 वार्डो में किया जायेगा।

यहाँ पर आक्सीजन प्लांट के चालू हो जाने से मरीजो को आक्सीजन की भरपूर उपलब्धता हो सकेगी। क्षेत्रीय लोगो को अब ऑक्सीजन के लिए मऊ व बनारस व अन्य अस्पताल पर जाने की जरूरत नही पड़ेगी। मरीजो को दुश्वारियों का सामना अब नही करना पड़ेगा। सीएचसी अधीक्षक डॉ तनबीर आजम ने बताया कि सीएचसी सीयर को कोविड अस्पताल एल वन के लिए मंजूरी हो गयी है। अब इससे नजदीक के जिले मऊ, देवरिया के समीपवर्ती गांवो के कोरोना संक्रमित मरीजो को भी इस अस्पताल से लाभ मिलेगा।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा, 4 की मौत

Published

on

बलिया में सड़कों पर हादसों में लगातार वृद्धि हो रही है। आज मंगलवार सुबह भी जिले के नगरा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर और बाइक टक्कर हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में अबतक चार लोगों की मौत हो गई। वहीं  कुछ लोग गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक नगरा थाना क्षेत्र के गोठाई तिलकारी गांव के पास सोमवार की देर रात ट्रैक्टर और बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहीं शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। उधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घरों में कोहराम मच गया। मृतक होने वालों में  थाना नगरा में खनवर  के वहीं एक  थाना हलधरपुर जनपद मऊ का बताया जा रहा है वहीं एक अज्ञात जिसका शिनाख्त नहीं हो सका है। जबकि एक घायल था, जिसको उपचार कर छोड़ दिया गया।

Continue Reading

featured

भगवान राम पर आपतिजनक टिप्पणी, बलिया से दो आरोपी गिरफ्तार !

Published

on

बलिया के बेल्थरारोड की उभांव पुलिस ने भगवान राम के विरुद्ध सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में 2 युवकों को गिरफ्तार किया है।

बता दें उभांव थाना क्षेत्र के अखोप ग्राम निवासी अवनीश और मुबारकपुर गांव के विपिन ने मिलकर मानगलवार को सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर भगवान राम के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट किया।

इस पोस्ट में भगवान राम और राम मंदिर को लेकर अश्लील टिप्पणी की गई है। पुलिस को इस मामले की जानकारी सोशल नेटवर्किंग साइट से हुई। इस मामले में पुलिस उप निरीक्षक संतोष कुमार की तहरीर पर बुधवार को अवनीश और विपिन के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने दोनों आरोपी अवनीश और विपिन को गिरफ्तार कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Continue Reading

featured

बलिया के बेल्थरा रोड में दामाद ने ससुर को मारी गोली, हुई मौत

Published

on

बलिया के बेल्थरा रोड में एक व्यक्ति ने अपने चचिया ससुर को गोली मार कर हत्या कर दी। घटना सोमवार रात 11 बजे की है। मृतक बलिया जिला के बांसडीह  निवासी थे। वो बांसडीह नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन रेनू सिंह के प्रतिनिधि भी थे।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक बेल्थरा रोड नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 स्थित पन्नालाल कटरा की कॉलोनी में मनीष सिंह नामक व्यक्ति  ने अपने चचिया ससुर शत्रुघन सिंह (55) पुत्र स्व. कामता सिंह को गोली मारी। आनन फानन में उनको इलाज के लिए मऊ ले जाया गया जहां रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया । मृतक की पुत्री के लिखित तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

परिजनों के अनुसार आरोपी मनीष का मानसिक संतुलन अचानक बिगड़ जाने से घर के अंदर अनाप शनाप बोल रहे थे। इसी बीच अपनी पत्नी नेहा से विवाद कर लिया। नेहा के चिल्लाने पर पड़ोस के कमरे में सोए चचिया ससुर मृतक शत्रुधन सिंह आ गए। इस दौरान मनीष सिंह अपनी लाइसेंसी पिस्टल से चचिया ससुर के सीने के नीचे दो फायर झोंक दिया जिसकी गोली कमर से ऊपर पीछे से निकल गई। सूचना पाकर आनन फानन में उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्र तथा पुलिस चौकी प्रभारी सीयर देवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

चोटिल हालत में शत्रुधन सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां उपचार के लिए  मऊ ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

दूसरी तरफ मनीष सिंह की बाई पैर के पांव में पिस्टल की गोली लगी है जो आर-पार हो चुकी है। उसका भी प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में कराया गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी रसड़ा मोहम्मद फहीम अहमद भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का विधिवत निरीक्षण किया।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!