दोस्तों आज का ज़माना बहुत आजमाईश का ज़माना है इस दौर में जहाँ एक तरफ बुराईयां आम हो गयी हैं तो द्दोसरी तरफ जिंसी मामलो में भी तेज़ी से इजाफा हुआ है अब इस हालत में किसी के दिल में बुरे ख्याल आना एक आम सी बात है हालाँकि बुरा ख्याल सिर्फ इसी ताल्लुक से नहीं होता है बल्कि इसकी कई किस्मे हैं जैसे कि किसी शख्स के बारे में बुरा ख्याल आना उस पर गुस्सा होना या कभी-कभी ऐसा भी होता है कि माल और दौलत के चक्कर में भी आदमी के दिल में भी बुरा ख्याल आता है और वो हरम हलाल की तमीज छोड़ देता है.
मेरे भाईयों इंसान एक ऐसी मखलूक है जिसको अगर सही रास्ता न दिखाया जाए तो ये सबसे पहले तो दो चीजों की तरफ जाता है पहला है नशा और दूसरा है सेक्स मेरे भाईयों अगर कोई मुसलमान हो और उसके दिल में अल्लाह का खौफ न हो तो आप उसकी ज़िन्दगी में नशे और सेक्स को ज़रूर पाएंगे नहीं तो दोनों में से एक चीज़ तो पाएंगे ही.
मेरे भाईयों अल्लाह का बहुत बड़ा अहसान है और बहुत बड़ा करम है हमें इंसान पैदा किया और उससे भी ज्यादा अल्लाह का शुक्र ये है कि हमें मुसलमान पैदा किया और हमें दुनिया वालों की तरह गुमराहियों से निकाल दिया वरना अगर हम मुसलमान घर में पैदा नहीं हुए होते तो हमारे हालात पता नहीं क्या होते और पता नहीं हम किस हाल में होते.
इसी लिए मेरे भाईयों जब भी आपके दिल में कोई भी बुरा ख्याल आये या आपको कोई ऐसी आदत लग जाए जो बुरी हो या कोई बुरा आमाल का मन बने तो ये दुआ पढ़ लें इंशाल्लाह आपको इन आदतों बुरे आमलो और ख्वाहिशातों से छुटकारा मिल जायेगा ये दुआ कुछ इस तरह है اللَّهُمَّ إِنِّي أَعُوذُ بِكَ مِنْ مُنْكَرَاتِ الأَخْلاَقِ وَالأَعْمَالِ وَالأَهْوَاءِ अल्लाहुम्मा इन्नी आऊज़ुबिका मीन मुनकरातिल-अख़लाक़, वल-आमाल, वल-आहवा तर्जुमा एह अल्लाह मैं तुझसे बुरी आदतों , बुरे आमाल और बुरी ख्वाहिशात से पनाह माँगता हूँ.
बलिया के चुनावी गलियारों में इन दिनों हलचलें तेज हैं। अलग अलग पार्टियों से चुनावी…
बलिया की बेटी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। जिले की…
बलिया में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सामने आया है…
बलिया में इस वक्त सूरज अपना कहर बरपा रहा है। पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा…
बलिया के एक गांव से 15 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है।…
बलिया जिले के छितौनी गांव में नगर पालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल सहित 13 लोगों…