Connect with us

बलिया

‘शहर सरकार’ का चुनाव: यूपी में सभी नगर निकायों की आरक्षण सूची जारी, जानिए क्या है बलिया की स्थिति ?

Published

on

बलिया। यूपी में जल्द ही नगरीय निकाय चुनाव होने वाले हैं। 75 जिलों के नगर निकायों में आरक्षण की पूरी लिस्ट जारी हो गई है। ऐसे में अब नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में आरक्षण सूची की तस्वीर भी साफ हो गई है। नगर पालिका परिषद बलिया का अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित हो गया है। नगर पालिका परिषद रसड़ा का अध्यक्ष पद अनारक्षित है।

10 नगर पंचायतों की स्थिति- आरक्षण की लिस्ट जारी होने के बाद बलिया जिले की 10 नगर पंचायत के अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण की स्थिति साफ हो गई है। नगर पंचायत रेवती, नगर पंचायत बेल्थरारोड, नगर पंचायत रतसड़ कला, नगर पंचायत बांसडीह, नगर पंचायत मनियर, नगर पंचायत सहतवार के अध्यक्ष पद अनारक्षित है।

जबकि नगर पंचायत चितबड़ागांव और नगर पंचायत सिकंदरपुर का अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित हो गया है। वहीं नगर पंचायत बैरिया और नगर पंचायत नगर का अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। अब जल्द ही नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का भी ऐलान हो सकता है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

code

बलिया

लोकसभा चुनाव से पहले सपा की तैयारी, बलिया में फिर राजमंगल यादव को सौंपी जिले की कमान

Published

on

बलिया- लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने एक झटके में प्रदेश के कई जिलों में जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष बदल दिए हैं। बलिया समेत 24 जिलों में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। बलिया जिले में सपा ने एक बार फिर राजमंगल यादव को ही जिम्मेदारी दी है।

बता दें कि नियुक्त किए गए जिलाध्यक्षों में 50 प्रतिशत अन्य पीछड़ा वर्ग यानी OBC वर्ग से आते हैं। सपा ने मुस्लिम वर्ग को भी साधने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बलिया में पहले से जिले की कमान संभाल रहे राजमंगल यादव को ही सपा ने जिम्मेदारी दी है।

बता दें राज मंगल यादव ने छात्र राजनीति से सियासत ने कदम रखा है वह श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ के महामंत्री रहे चुके हैं। साथ ही जिला पंचायत सदस्य से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी संभाल चुके हैं।

Continue Reading

बलिया

बलिया – कोचिंग से लापता किशोरी बरामद, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Published

on

बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में कंप्यूटर कोचिंग से लापता किशोरी को पुलिस ने बरामद करने में सफलता हासिल की। साथ ही पुलिस ने कोचिंग संचालक को गिरफ्तार किया। और सुसंगत धाराओं के तहत चालान न्यायालय में पेश किया।

दरअसल किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने कोचिंग संचालक, कोचिंग संचालक के दादा- दादी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। किशोरी की मां ने तहरीर में लिखा था कि पुत्री कम्प्यूटर की कोचिंग करती थी। 20 मार्च को घर से शाम 4 बजे साइकिल से पढ़ने गई थी।

जब शाम 6 बजे तक युवती घर नहीं आई तो उसकी कोचिंग पर जाकर पूछताछ की। जहां कोचिंग संचालक के दादी और दादा ने कहा कि किसी को बताना मत मेरा नाती उसे ले गया है। जितना पैसा चाहिये दे देंगे। जब बेटी को बुलाने के लिए कहा तो कहा कि तुम्हे जो करना है करो, मेरा नाती नहीं आएगा।

Continue Reading

बलिया

बलिया – परिवहन सुविधा में होगा इजाफा, 10 नई बसों को हरी झंडी दिखाएंगे मंत्री दयाशंकर सिंह

Published

on

बलिया डिपो परिसर में बने टिकट काउंटर पर ताला लटका रहता है.
बलिया, मंत्री दयाशंकर, बस

बलिया में लोगों के लिए परिवहन सुविधा में इजाफा होने वाला है। सोमवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह जनपद बलिया में 10 नई बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। परिवहन मंत्री जीरावस्ती कार्यशाला, बलिया डिपो का भूमि पूजन भी करेंगे।

जानकारी के मुताबिक परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह 27 मार्च को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, जीरावस्ती कार्यशाला बलिया डिपो का सुबह 11 बजे भूमि पूजन करेंगे और राज्य सड़क परिवहन निगम की 10 नई बसों का भी हरी झंडी दिखाएंगे। जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधाएं होंगी।

जिसकी जानकारी देते हुए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बलिया ने बताया कि जीरावस्ती कार्यशाला बलिया के उद्घाटन से सम्बंधित समस्त तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने बताया कि 10 नई बसों को हरी झंडी दिखाने की सभी व्यवस्था हो चुकी है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!