Connect with us

बलिया

बलिया में पीएम मोदी के खिलाफ़ कांग्रेस का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Published

on

बलिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के खिलाफ़ मोर्चा खोलते हुए राष्ट्रपति के नाम BDO को ज्ञापन सौंपा। पूछा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति गौतम अडानी के बीच क्या रिश्ता है और कब से है। गौतम अडानी के व्यापार में विदेशों से आया 2 हजार करोड़ किसका है।प्रधानमंत्री सरकारी विकास यात्राओं में कितनी बार गौतम अडानी को अपने साथ ले गए हैं।

बता दें पूर्व ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर पाठक और युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिजीत तिवारी सत्यम के नेतृत्व में कार्यकर्ता बांसडीह विकास खण्ड कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर अन्याय किया। उसका ज़बाब जनता देगी। भाजपा सरकार राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से डरी है।

अक्टूवर में भारत जोड़ो यात्रा का फेज टू शुरू किया जायेगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जमकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी भी की। पत्रक देने वालों में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह छोटू, संजीत कुमार गुप्ता, मोहन सिंह, विनय मिश्रा, अशोक कुमार गुप्ता, चंदन गुप्ता, सागर कुमार ,विजय शंकर पांडेय, लक्ष्मण मिश्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement  
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बलिया में उत्तराखंड के पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह का सपा पर तंज, बोले – इनको जनता समझ चुकी है

Published

on

बलिया। मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर बीजेपी महाजनसंपर्क अभियान चला रही है। जिसके तहत यूपी के बलिया जिले में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को मीडिया से बातचीत की। जहां उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तंज कसा। साथ ही राहुल गांधी और नीतीश कुमार पर भी हमला बोला।

‘सपा को समझ चुकी जनता’ – कहा कि “प्रदेश की जनता भूली नहीं है कि समाजवादी पार्टी ने किस तरह से उत्तर प्रदेश में गुंडाराज कायम किया। तमाम माफिया समाजवादी पार्टी के कैडर में रहे। यही नहीं सपा ने उनको माननीय बनाने का भी काम किया। इसलिए समाजवादी पार्टी का जो मुखौटा है उसको प्रदेश की जनता अच्छी तरह जानती है प्रदेश की जनता ने उसे पहले भी नकारा है और इस बार फिर नाकरेगी।



राहुल गांधी के बोलने BJP को फायदा’- पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार भी BJP प्रचंड बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाएगी। कर्नाटक में जीत के बाद राहुल गांधी के बेहद मुखर होने पर कहा कि राहुल गांधी जितना बोलेंगे BJP को फायदा होगा। जिस तरह से वह नादानी कर रहे हैं. विदेश में जाकर के उन्होंने देश की बदनामी की हैं देश की जनता राहुल गांधी की राजनीतिक समझ को समझ चुकी है। देश की जनता कांग्रेस को नकार चुकी है, इसलिए राहुल गांधी की मुखरता से कोई फर्क नहीं पड़ता। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा BJP के पास इस बार और अधिक वोट बढ़ाने की चुनौती है, उसको हम बढ़ाएंगे।

विपक्षी गठबंधन पर त्रिवेंद्र सिंह का जवाब- विपक्षी गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि कुछ दिन इंतजार करिए सब चीजें सामने आ जाएंगी यह किस तरह आपस में लड़ेंगे, किस तरह से एक दूसरे की गर्दन काटेंगे. आप सब देखेंगे। इतना ही नहीं त्रिवेंद्र सिंह ने सीएम नीतीश कुमार और महाराष्ट्र की शिवसेना कांग्रेस गठबंधन पर भी निशाना साधा। कहा कि BJP पहले भी बिहार और महाराष्ट्र में अपने बल पर लड़ी है अब देश की जनता नीतीश कुमार और महाराष्ट्र की शिवसेना कांग्रेस का गठबंधन को बहुत अच्छी तरीके से समझ चुकी है। नीतीश कुमार और शिवसेना कांग्रेस गठबंधन सरकार अब एक्सपोज हो चुकी है।



वहीं पार्टी में अब तक सम्मान नहीं मिलने के सवाल पर उत्तराखंड के पूर्व सीएम ने कहा कि मैं BJP राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य हूं। पार्टी समय-समय पर मुझे जिम्मेदारी देती है। उस जिम्मेदारी को मैं एक कार्यकर्ता होने के नाते निभाता हूं।

Continue Reading

बलिया

बलिया में 3 गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, 40 झोपड़ियां खाक, MLA ने दिया मदद का भरोसा

Published

on

बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से हादसा हो गया। केवटलिया चौबे (बलुआ) गांव में बुधवार को एक के बाद एक 3 गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लगी। आग में 25 परिवारों की 40 झोपड़ियां जलकर खाक हो गई। साथ ही 2 दर्जन बकरी, एक गाय, एक भैंस, एक बछिया की जलने से मौत हो गई जबकि एक गाय झुलस गई।

दोपहर लगभग एक बजे के करीब भोला राजभर के झोपड़ी में सिलेंडर के रेगुलेटर में आग लग गई। भोला राजभर के परिवार के लोग घर से बाहर भाग गये। लोग जब तक कुछ समझते आग ने विकराल रूप धारण करते हुए अपने आसपास के रिहायशी झोपड़ियों को भी अपनी आगोश में ले लिया। आग के विकराल रूप को देखते हुए ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल फायर बिग्रेड और पुलिस को दी।

तब तक आग ने केवटलिया निवासी कुंदन राजभर, दरोगा राजभर, मदन राजभर, दीपनारायण राजभर, विनोद रामाशंकर, स्वामीनाथ साहनी, कन्हैया साहनी, देवेंद्र साहनी, सुरेंद्र साहनी इत्यादि कई लोगों की रिहाइसी झोपड़िया और उसमें रखा समान सहित पशुओं के लिए रखा चारा जलकर राख हो गया। हादसे से प्रभावित योगेंद्र राजभर ने बताया कि कल ही लड़की की शादी के बाद विदाई हुई है। सारा सामान घर में रखा था, जो आग लगने के कारण तहस-नहस हो गया है। रिश्तेदारों का भी सामान जल गया।



भीषण गर्मी में दोपहर होने के कारण धूप से बचने के लिए झोपड़ी में बंधी करीब एक दर्जन बकरियां, एक गाय की बछिया पूरी तरह झुलस गई। वही कई दर्जनों पशु भी झुलस कर घायल हो गए। आग की सूचना पर दलबल पहुंचे कोतवाली निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद सिंह ने ग्रामीणों के सहयोग और फायर बिग्रेड की 3 गाड़ियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थिति का जायजा लेने एडीएम, उप जिला अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, सीओ एस एन वैश्य, नायब तहसीलदार अंजू यादव, पशु चिकित्सा अधिकारी मनोज राव मौके पर पहुंच गए।

क्षेत्रीय लेखपाल, राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान के आंकलन के लिए पीड़ितों से जानकारी ली। घटना की सूचना पाते ही क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह भी मौके पर पहुंची। उन्होंने अपनी ओर से तत्काल सभी पीड़ित परिवारों को तिरपाल वितरण कराने के साथ ही शाम का सामूहिक भोजन भी मौके पर बनवा कर पीड़ितों की मदद की। साथ ही अग्नि पीड़ितों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाते हुए लेखपाल को पूरे नुकसान का विवरण बनाकर सहायता दिलाने का निर्देश दिया।

Continue Reading

बलिया

बलिया में आयोजित हुआ भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन, गिनाई उपलब्धियां

Published

on

केंद्र में भाजपा सरकार के 9 साल पूरे होने पर दूबेछपरा स्थित पूर्णानंद इंटरमीडिएट कॉलेज में बुधवार को प्रबुद्ध वर्ग का सम्मेलन हुआ। इस मौके पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

उन्होंने कार्यक्रम में भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई और विपक्ष पर सवाल उठाए। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब देश खुद को सम्मानित व गर्व की अनुभूति कर रहा है, तब कुछ लोग विदेश के मंच से देश की बुराइयां कर रहे है। गालियां दे रहे है, लेकिन जनता सब जानती है। समय से इसका माकूल जवाब भी देगी।

इस मौके पर बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि मोदी सरकार ने भारतवासियों को सम्मान दिलाया है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने पार्टी को पुनः बहुमत से तीसरी बार केंद्र में बिठाने के लिए आग्रह किया।

इस मौके पर राज्य सभा सांसद नीरज शेखर ने जनता का आभार जताया। पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय, जिला प्रभारी विजय बहादुर दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू, पूर्व विधायक विक्रम सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। संचालन हरीकंचन सिंह ने किया। सम्मेलन में विपुलेन्द्र सिंह, आदित्य नारायण तिवारी, अश्वनी ओझा, अवनींद्र ओझा, पिंकू ओझा, धनंजय सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!